Para Powerlifting: भारत के उभरते हुए पैरा पावरलिफ्टिंग स्टार विनय ने बीते शुक्रवार को पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार उन्होंने जूनियर वर्ग के 72 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपने तीन प्रयासों में 137 किग्रा, 142 किग्रा और 147 किग्रा वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन किया है।
पैरा पावरलिफ्टर विनय ने जीता स्वर्ण पदक :-
भारत के उभरते हुए स्टार पैरा पावरलिफ्टर विनय ने बीते शुक्रवार को पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं इस बार उन्होंने जूनियर वर्ग के 72 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपने तीनों प्रयासों में 137 किग्रा, 142 किग्रा और 147 किग्रा वजन उठाकर काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

इस प्रतियोगिता के अपने तीसरे प्रयास में विनय ने कुल 147 किग्रा वजन उठाया था। इसके बाद रेफरी ने इसे अमान्य घोषित कर दिया था। लेकिन इससे पहले उनका दूसरा प्रयास 142 किग्रा का था और यह स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त था। इसके चलते हुए उन्होंने पोलैंड के मिकोलज कोसियुबिंस्की को पीछे छोड़ दिया था। क्यूंकि पोलैंड के खिलाड़ी ने कुल 141 किग्रा भार उठाया था। जबकि इक्वाडोर के खिलाड़ी सेबेस्टियन एफ. ने 137 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।

इसके अलावा इस बार पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले विनय गोरखपुर के रहने वाले हैं। वहीं यहां पर उनके पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। जबकि गोरखपुर के मजदूरी करने वाले पिता की संतान विनय की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दूसरी बड़ी जीत है। क्यूंकि इससे पहले भी उन्होंने मिस्र के शर्म-अल-शेख में पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप 2024 में 59 किग्रा जूनियर वर्ग में 120 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







