Thursday, June 18

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष एथलीटों के प्रदर्शन पर अपनी खुशी जताई है। इस बीच उन्होंने कहा कि उनको एथलीटों पर बेहद गर्व हैं। इन सभी ने तूरिन में हुए विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में देश का नाम रोशन किया है। इस बार हमारा यह दल 33 पदक जीतकर घर वापस लौटा है। मैंने इस दल से संसद में मुलाकात की और उनकी इन उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई भी दी।

पीएम मोदी ने बढ़ाया विशेष एथलीटों का हौसला :-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में 33 पदक जीतने वाले विशेष एथलीटों के दल से संसद में मुलाकात की। इस बीच उन्होंने इन सभी एथलीटों का हौसला भी बढ़ाया। इसके बाद पीमा मोदी ने इन विशेष एथलीटों के साथ मुलाकात का अपना फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनकी इन उपलब्धि पर काफी गर्व जताया।

PM Modi Meet special athletes
PM Modi Meet special athletes

इस बार तूरिन (इटली) में हुए इन खेलों में भारतीय दल ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक जीते थे। वहीं इस बार इन खेलों में स्पेशल ओलंपिक भारत की तरफ से कुल 30 विशेष एथलीट और 19 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ का दल भेजा गया था। इस बार इन भारतीय विशेष एथलीटों ने छह खेलों अल्पाइन स्कीइंग, ट्रैक स्पीड स्केटिंग और क्रॉस कंट्री स्नोबोर्डिंग, फ्लोरबाल, स्नोशूइंग, शॉर्ट स्कीइंग में पदक जीते हैं।

विशेष एथलीटों ने किया देश का नाम रोशन :-

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा है कि, “मुझे अपने इन विशेष एथलीटों पर बेहद गर्व हैं। जिन्होंने तूरिन में हुए विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में अपने देश भारत का नाम रोशन किया है। इस बार हमारा यह अविश्वसनीय दल 33 पदक जीतकर वापस घर लौटा है।

PM Modi Meet special athletes
PM Modi Meet special athletes

मैंने इस विशेष एथलीट दल से संसद में मुलाकात भी की और उन सभी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई भी दी। इसके अलावा इस भारतीय दल के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा भी मौजूद थीं। इसके बाद खेल मंत्री मांडविया ने पीएम की पोस्ट और फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि, “अपने परम मित्र के साथ सभी एथलीट।”

PM Modi Meet special athletes
PM Modi Meet special athletes

इसके अलावा भारतीय खेल मंत्रालय ने इन पदक विजेताओं के कैश अवॉर्ड में बढ़ोतरी करने का ऐलान भी किया। इस बार स्वर्ण पदक विजेता को 20 लाख, रजत विजेता को 14 लाख और कांस्य विजेता को 8 लाख रुपये का कैश अवॉर्ड मिलेगा। वहीं इससे पहले मल्लिका नड्डा की अगुवाई में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय दल का सम्मान किया गया था। इसमें खेल मंत्री मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी मौजूद रहीं थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version