Norway Chess: नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2026 के सातवें राउंड में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार खेल दिखाते हुए फ्रांस के दिग्गज अलीरेजा फिरोजा को क्लासिकल मैच में हरा दिया है। इस कड़े मैच में प्रज्ञानंद ने धैर्य और सटीक रणनीति का परिचय दिया है।
इसके चलते हुए उन्होंने मैच में अपनी इस बढ़त को अंत में जीत में भी बदल लिया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में यह फिरोजा की दूसरी क्लासिकल हार भी है। जबकि आर प्रज्ञानंद ने खिताब की दौड़ में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।
आर्मागेडन में गुकेश ने वेस्ली सो को दी मात :-
इसके अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और वेस्ली सो के बीच काफी रोमांचक क्लासिकल मुकाबला खेला गया है। क्यूंकि इस मैच में खेलते हुए दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला था।

इसके बाद अंत में यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके बाद फिर खेले गए आर्मागेडन मुकाबले में गुकेश ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को जीत लिया। इसके चलते गुकेश ने मैच को जीतकर अतिरिक्त अंक हासिल कर लिए हैं।
कार्लसन ने भी आर्मागेडन में हासिल की जीत :-
इसके अलावा विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन और विंसेंट कीमर के बीच क्लासिकल मुकाबला भी ड्रा पर ही समाप्त हुआ। इसके बाद आर्मागेडन में कार्लसन ने जीत हासिल कर अतिरिक्त अंक हासिल कर लिए हैं। इसके चलते हुए उन्होंने अब शीर्ष स्थान की दौड़ में खुद को बनाए रखा है।

वहीं अब सातवें राउंड के बाद वेस्ली सो 12.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। जबकि अलीरेजा फिरोजा 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा मैग्नस कार्लसन, विंसेंट कीमर और प्रज्ञानंद 9-9 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
दिव्या देशमुख ने कोनेरू हम्पी को दी मात :-

इसके अलावा महिला वर्ग में भारत की स्टार चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके बाद खेले गए आर्मागेडन मुकाबले में दिव्या ने काले मोहरों से खेलते हुए शानदार जीत दर्ज करते हुए अतिरिक्त अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं अब इस जीत के साथ दिव्या ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली और वह शीर्ष खिलाड़ी बिबिसारा अस्सौबायेवा की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बन गई हैं।
महिला वर्ग में बिबिसारा शीर्ष पर बरकरार :-
इसके अलावा महिला वर्ग में बिबिसारा अस्सौबायेवा ने झू जिनर को क्लासिकल मुकाबले में हराकर अपनी बढ़त को और भी मजबूत कर लिया है। जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन और एना मुजिचुक के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा है।

इसके बाद आर्मागेडन मैच में मुजिचुक ने जीत हासिल कर अतिरिक्त अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं अब सातवें राउंड के बाद बिबिसारा अस्सौबायेवा 12.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बनीं हुई हैं। जबकि दिव्या देशमुख 10 अंकों के साथ दूसरे और एना मुजिचुक 9.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







