Sunday, February 8

R Praggnanandhaa: भारतीय शतरंज के उभरते हुए सितारे आर प्रज्ञानंद ने FIDE सर्किट 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए अब प्रज्ञानंद ने आधुनिक भारतीय शतरंज के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। इसके अलावा अब वह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करके गुकेश को विश्व चैंपियनशिप के लिए चुनौती देना चाहेंगे।

आर प्रज्ञानंद ने जीता FIDE सर्किट 2025 टूर्नामेंट :-

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

भारत के स्टार शतरंज के खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने इतिहास रच दिया है। क्यूंकि उन्होंने FIDE सर्किट 2025 जीतकर साल 2026 में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी अब आधिकारिक रूप से क्वालीफाई कर लिया है। इसकी बीते आठ दिसंबर को घोषणा हुई थी। इससे अब भारत के शतरंज प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब उनकी यह उपलब्धि प्रज्ञानंद को भारत का शीर्ष परफ़ॉर्मर और भविष्य का विश्व चैलेंजर भी बना रही है।

रणनीति और जोखिम ने किया काम आसान :-

भारत के 19 वर्षीय युवा प्रज्ञानंद ने यह जगह बेहद रोमांचक अंदाज़ में हासिल की है। क्यूंकि उन्होंने अंतिम समय में लंदन चेस क्लासिक ओपन में प्रवेश करने का फैसला किया और यही निर्णय उनके लिए निर्णायक भी साबित हुआ है। अब उनके इस कदम ने उनको FIDE सर्किट में शीर्ष पर बनाए रखा है और अब आगामी रैपिड और ब्लिट्ज इवेंट्स के परिणामों पर उनकी योग्यता निर्भर नहीं रहेगी।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके अलावा इस सर्किट में पहले ही अनीश गिरी, फेबियानो कारुआना, माथियास ब्लूबाउम और जावोखिम सिंदारोव जैसे दिग्गज खिलाड़ी कैंडिडेट्स के लिए क्वालीफाई कर चुके थे। जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने लंदन चेस क्लासिक एलीट में शानदार खेल दिखाते हुए 19.62 पॉइंट जुटाए और रिकॉर्ड स्तर का प्रदर्शन किया है। लेकिन इसके बावजूद इस टूर्नामेंट में प्रज्ञानंद की कुल बढ़त बरकरार रही है।

शानदार रही है प्रज्ञानंद की यात्रा :-

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके अलावा भारत स्टार चेस खिलाड़ी प्रज्ञानंद की यह सफलता लगातार बड़े टूर्नामेंट जीतने के बाद आई है। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने टाटा स्टील चेस मास्टर्स जीता, फिर सुपरबेट चेस क्लासिक में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने उज़्बेकिस्तान में इंटरनेशनल चेस मास्टर्स टूर्नामेंट भी जीता था। वहीं उनकी यह उपलब्धि और भी खास इसलिए है क्योंकि 2024 FIDE चेस वर्ल्ड कप में वह शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। लेकिन अब उन्होंने शानदार वापसी करते हुए खुद को एक चैंपियन की तरह साबित किया है।

गुकेश के खिलाफ हो सकता है कड़ा संघर्ष :-

R Praggnanandhaa
image source via getty images

इसके अलावा अब नजरें केवल साल 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट पर ही लगी हुईं हैं। क्यूंकि इस टूर्नामेंट का विजेता मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश को चैलेंज करेगा। इस बीच संभावना है कि प्रज्ञानंद इस टूर्नामेंट में भारत के अकेले प्रतिनिधि होंगे। तभी तो अब ऐसे में पूरे देश की उम्मीदें उन पर टिकी रहेंगी। इसके अलावा इस वर्तमान समय में गुकेश की फॉर्म थोड़ी अस्थिर है। तभी तो अब ऐसे में प्रज्ञानंद यह मानकर चल सकते हैं कि उनके पास इतिहास रचने का शानदार मौका है। यह ठीक वैसे ही है जैसे विश्वनाथन आनंद ने किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version