Thursday, February 12

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस बार संजय कुमार सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जैसे ही संजय कुमार सिंह अध्यक्ष बने तो सोशल मीडिया में उनकी पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह से नजदीकियों का जिक्र भी होने लगा है। खबर ये भी है कि जैसे ही संजय कुमार सिंह अध्यक्ष बने तो उसके तुरंत बाद वे ब्रजभूषण सिंह से मिलने पहुंच गए। इसके बाद ब्रजभूषण सिंह ने भी संजय सिंह की जीत पर एक बयान दिया। इस बयान में उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती पर लगा ग्रहण अब जल्द ही समाप्त होने वाला है।

11 महीनों से कुश्ती पर लगा ग्रहण हटेगा- बृजभूषण सिंह

भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार सिंह को चुने जाने के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा कि ये मरी व्यक्तिगत जीत नहीं है। यह देश के पहलवानों की जीत है। मुझे उम्मीद है कि नए महासंघ के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरु होंगी। इसके अलावा बृजभूषण सिंह ने कहा कि 11 महीनों से जो कुश्ती पर ग्रहण लगा था वो अब हटने जा रहा है। मैं इस जीत का श्रेय देश के पहलवानों और भारतीय कुश्ती संघ के सचिव को देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि फेडरेशन के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएं फिर से शुरू होंगी।


भारतीय कुश्ती का भविष्य अंधेरे में- विनेश फोगाट

संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कई पहलवान दुखी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि संजय सिंह पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी है और इन्हीं बृजभूषण के खिलाफ भारत के पहलवान इस साल दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। अब फिलहाल संजय कुमार सिंह नए अध्यक्ष हैं और इस पर कई पहलवान दुख जता रहे हैं। पहलवानों का कहना है कि वो 40 दिनों तक दिल्ली में सोए और देश के कई हिस्सों में बहुत सारे लोग उनका समर्थन करने के लिए आए। साक्षी मलिक ने कहा कि अगर संजय कुमार सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है तो वह कुश्ती छोड़ देंगी। इसके बाद साक्षी खुद रो पड़ी। दूसरी तरफ विनेश फोगाट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमे न्याय मिलेगा। भारतीय कुश्ती का भविष्य अंधेरे में है। हम अपना दुख किसे बताए।

ये भी पढ़ें: “हमें इसकी इतनी जल्दी उम्मीद नहीं थी”….खेल रत्न पुरस्कार पर बोले सात्विक

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version