Saturday, February 14

Satendra Lohiya: मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल पैरा तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया ने दुनिया के सबसे मुश्किल ओपन-वॉटर समुद्री चैनलों में से एक, न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करके इतिहास रच दिया है। इसके अलावा लोहिया को साल 2014 में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े राज्य-स्तरीय खेल सम्मान, विक्रम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। जबकि इसके बाद उनको साल 2021 में बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद साल 2024 में खेलों में उनके योगदान के लिए उनको पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

पैरा तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास :-

मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल पैरा तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया ने दुनिया के सबसे मुश्किल ओपन-वॉटर समुद्री चैनलों में से एक न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करके इतिहास रच दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनको इस कामयाबी पर बधाई देते हुए कहा कि इस कामयाबी के साथ, पद्म श्री अवॉर्डी लोहिया कुक स्ट्रेट को पार करने वाले एशिया के पहले पैरा तैराक बन गए हैं।

Satendra Singh Lohiya
Satendra Singh Lohiya

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लोहिया की इस कामयाबी को देश और मध्य प्रदेश दोनों के लिए गर्व का पल बताया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि, “पद्म श्री और तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्डी, मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल पैरा तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया ने दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्री चैनलों में से एक, न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट को कामयाबी से पार करके इतिहास रच दिया है।”

Satendra Singh Lohiya
Satendra Singh Lohiya

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मैं लोहिया की इस अनोखी कामयाबी के लिए उनको दिल से बधाई देता हूं। क्यूंकि भारत और मध्य प्रदेश के लिए यह काफी गर्व का पल उनके जबरदस्त जज्बे और पक्के इरादे को दिखाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।” इसके अलावा लोहिया ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं उनकी एक उपलब्धि है मुंबई में 33 किलोमीटर का स्विम सर्किट 5 घंटे 42 मिनट में पूरा करना।

Satendra Singh Lohiya
Satendra Singh Lohiya

इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल डिवीजन के भिंड जिले के गाटा गांव के रहने वाले लोहिया ने इससे पहले भी साल 2018 में एक टीम के साथ 36 किलोमीटर का इंग्लिश चैनल पार करके इतिहास रचा था। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2019 में यूनाइटेड स्टेट्स में कैटालिना चैनल पूरा किया था। तब उन्होंने इस इंग्लिश चैनल की तैराकी 12 घंटे और 26 मिनट में पूरी की थी। इसके बाद उनकी इन उपलब्धियों के लिए उन्हें साल 2020 में तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड मिला था।

Satendra Singh Lohiya
Satendra Singh Lohiya

इसके अलावा तब उन्होंने कहा था कि वह इस सम्मान को पाने वाले पहले पैरा-एथलीट बने हैं। वहीं इससे पहले लोहिया को साल 2014 में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े राज्य-स्तरीय खेल सम्मान, विक्रम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। जबकि इसके बाद उनको साल 2021 में बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद साल 2024 में खेलों में उनके योगदान के लिए उनको पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version