Squash: भारत के पुरुष राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार और महिला स्क्वाश राष्ट्रीय चैंपियन अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए अब दुनिया के 46वें नंबर के स्क्वाश खिलाड़ी भारत के सेंथिलकुमार ने प्री क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के राविंदु लाकसिरी को 11-7, 11-8, 11-7 से हरा दिया है। जबकि दुनिया की 29वें नंबर की स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत ने चेक गणराज्य की तमारा होल्जबोरोवा को 11-7, 11-7, 11-7 से हराया है।

स्क्वाश इंडियन टूर चार के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सेंथिलकुमार और अनाहत :-

भारत के पुरुष राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार और महिला राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह ने एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर चार में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि सेंथिलकुमार और अनाहत सिंह ने बीते दिन मंगलवार को आसान जीत के साथ एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर चार के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Velavan Senthilkumar
Velavan Senthilkumar

इसके चलते हुए दुनिया के 46वें नंबर के भारत के स्टार स्क्वाश खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने प्री क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के राविंदु लाकसिरी को 11-7, 11-8, 11-7 से हरा दिया है। इसके अलावा एक अन्य मैच में दुनिया की 29वें नंबर की भारत की स्टार स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने चेक गणराज्य की तमारा होल्जबोरोवा को 11-7, 11-7, 11-7 से करारी शिकस्त दी है।

Anahat Singh
Anahat Singh

इससे पहले इस टूर्नामेंट में भारत के दोनों शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को पहले दौर में बाई मिली थी। इसके अलावा दुनिया की पूर्व 10वें नंबर की भारतीय स्टार स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, महिलाओं के वर्ग में छठी वरीय तन्वी खन्ना और पुरुषों के वर्ग के दूसरे वरीय वीर चोटरानी भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version