Swimming: भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ बेहतर करते हुए 49.46 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस स्पर्धा में नटराज ने हीट नंबर 6 रेस जीती और कुल मिलाकर 12वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले बीते शुक्रवार को नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दो बार अपने ही ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ को बेहतर किया था।
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने विश्वविद्यालय खेलों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ बेहतर करते हुए 49.46 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने ग्वांग्झू एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े के साल 2008 में बनाए गए 49.47 सेकेंड के समय से बेहतर प्रदर्शन किया है।
सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीहरि नटराज :-
इस बार भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने हीट नंबर 6 रेस जीती और कुल मिलाकर 12वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इससे पहले बीते शुक्रवार को नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दो बार अपने ही ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ को बेहतर किया था।
इसके अलावा तैराकी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय केवल राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में ही बनाए जाते हैं। जबकि अन्य प्रतियोगिताओं में बनाए गए समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ या ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन’ माना जाता है।
श्रीहरि नटराज की उपलब्धियां :-
श्रीहरि नटराज का जन्म 16 जनवरी 2001 में हुआ था। वह एक भारतीय तैराक हैं। इसके अलावा वह दो बार के ओलंपियन है , उन्होंने साल 2020 टोक्यो ओलंपिक और साल 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। नटराज ने विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप , राष्ट्रमंडल खेल , एशियाई खेल , दक्षिण एशियाई खेल और युवा ओलंपिक सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।