Khelo India Youth Games: इस समय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के भागलपुर में किया जा रहा है। इन खेले में भाग लेते हुए राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने बिहार में साइक्लिंग मुकाबलों के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। इसके अलावा बिहार की एथलीट सुहानी कुमारी ने भी अपने राज्य के लिए पदक जीतकर खाता खोल दिया है। जबकि राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने दो स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया है।

हर्षिता जाखड़ ने जीते दो स्वर्ण पदक :-

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेते हुए राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने बिहार में साइक्लिंग मुकाबलों के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीत कर अपने नाम कर लिए हैं। राजस्थान की इस युवा एथलीट हर्षिता ने 500 मीटर टाइम ट्रायल और 7.5 किमी स्क्रैच रेस में दबदबे के साथ जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया।

Harshita Jakhar
Harshita Jakhar

इससे पहले भी हर्षिता जाखड़ ने साल 2025 जूनियर ट्रैक एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीते थे। इसके चलते हुए उन्होंने टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप में जगह बनाई थी। इस बार उन्होंने 500 मीटर टाइम ट्रायल में 38.631 सेकंड का समय निकालकर महाराष्ट्र की आकांक्षा म्हात्रे (38.742) और तमिलनाडु की एस थबीथा (39.454) को पीछे छोड़ दिया है।

cycling competition
cycling competition

इससे पहले उन्होंने आज दिन की शुरुआत 7.5 किमी स्क्रैच रेस में 11:50.973 के समय के साथ की। इसके चलते हुए उन्होंने बिहार की सुहानी कुमारी को पछाड़ते हुए पहला स्वर्ण पदक भी जीता था। इस स्पर्धा में बिहार की सुहानी ने 11:51.558 के समय के साथ रजत पदक जीता और म्हात्रे ने 11:51.649 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। फिर हर्षिता ने पदक वितरण के बाद कहा कि, “मैं अपने चचेरे भाई आदित्य जाखड़ के साथ स्वर्ण जीतकर काफी खुश हूं।”

बिहार की सुहानी ने जीता रजत पदक :-

इसके अलावा मेजबान बिहार राज्य की सुहानी कुमारी ने 7.5 किमी स्क्रैच रेस में रजत और टीम स्प्रिंट में दूसरा रजत जीतकर पदक का खाता भी खोल दिया है। इस टीम में अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी और सुहानी शामिल थीं।

Khelo India Youth Games 2025
Khelo India Youth Games 2025

इसके बाद सुहानी ने कहा कि, “इन खेलों के पहले दिन बिहार के लिए दो पदक जीतना मेरे लिए काफी गर्व की बात है। इसके अलावा मुझे खुशी है कि मैंने हमारे खाते की शुरुआत की है। हमारी यह जीत सभी को प्रेरित करेगी। इस बार हमने अच्छी ट्रेनिंग की और प्रतियोगी बहुत अच्छे हैं। उनके साथ खेलना नया अनुभव है।”

परिणाम (लड़के)
टाइम ट्रायल (1000 मीटर):
आदित्य जाखड़ (राजस्थान) 1:06.675
2. साहिब प्रताप सिंह सरकारिया (राजस्थान) 1:08.644
जी साई चरण यादव (तेलंगाना) 1:09.056

स्क्रैच रेस (10 किमी):
सिद्धेश सरजेराव घोरफड़े (महाराष्ट्र) 13:26.584
महावीर सारण (राजस्थान) 13:26.601
थौनाओजम ज्ञानंता सिंह (मणिपुर) 13:27.933

टीम स्प्रिंट (3 लैप) (फाइनल)
झारखंड (अर्जुन कुमार, निखिल लोहरा, बिकाश उरांव) 48.868 ने मणिपुर (कोंथौजम लांचेनबा सिंह, थौनाओजम ज्ञानंता सिंह, हुईड्रोम सूरज सिंह) 50.156 को हराया; कांस्य: अंडमान-निकोबार (माइकल, रोनी माइसलाप, चेम्बरलाइन) 50.471 ने राजस्थान (दिनेश गट, आदित्य जाखड़, ओमप्रकाश गट) 50.648 को हराया।

लड़कियां
टाइम ट्रायल (500 मीटर):
हर्षिता जाखड़ (राजस्थान) 38.631
आकांक्षा म्हात्रे (महाराष्ट्र) 38.742
एस थबीथा (तमिलनाडु) 39.454

स्क्रैच रेस (7.5 किमी):
हर्षिता जाखड़ (राजस्थान) 11:50.973
सुहानी कुमारी (बिहार) 11:51.558
आकांक्षा म्हात्रे (महाराष्ट्र) 11:51.649

टीम स्प्रिंट (3 लैप) (फाइनल)
झारखंड (सबिना कुमारी, संजू कुमारी, सिंधु लता हेम्ब्रम) 56.283 ने बिहार (अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी, सुहानी कुमारी) 57.606 को हराया; कांस्य: तमिलनाडु (जयज्योत्सना, जे निरलमाथी, एस थबीथा) 57.614 ने महाराष्ट्र (आकांक्षा म्हात्रे, श्रावणी कसर, असावरी अनिल राजमाने) 58.069 को हराया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version