Tuesday, February 3
ISSF World Cup: भारत की उभरती हुई निशानेबाज सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत दर्ज करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप की इस स्पर्धा में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस फाइनल मैच में उन्होंने कुल 241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं इस मैच में चीन की कांस्य पदक विजेता कियानक्सुन याओ (221.7) को पछाड़ने के तुरंत बाद सुरुचि ने 10.5 अंक के साथ बढ़त हासिल कर ली। वहीं इस मैच में रजत पदक फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की (241.7) को मिला।

भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने जीता स्वर्ण पदक :-

भारत की उभरती हुई भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने बीती रात शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जीत दर्ज करने के साथ ही स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने आईएसएसएफ विश्व कप की इस स्पर्धा में अब लगातार तीसरा स्वर्ण पदक भी जीता है।
Suruchi Singh
Suruchi Singh
इस समय अपने तीसरे विश्व कप में भाग ले रही सुरुचि सिंह ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी करते हुए कुल मिलाकर चौथा पदक जीत लिया है। वहीं इससे पहले भारतीय महिला निशानेबाज ने अप्रैल में ब्यूनस आयर्स और लीमा विश्व कप में स्वर्ण जीते थे। इस फाइनल मैच में उन्होंने कुल 241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता है।
Suruchi Singh
Suruchi Singh
जबकि इस मैच में चीन की कांस्य पदक विजेता कियानक्सुन याओ (221.7) को पछाड़ने के तुरंत बाद सुरुचि ने 10.5 अंक के साथ बढ़त हासिल कर ली। वहीं इस मैच में रजत पदक फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की (241.7) को मिला। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपने अंतिम प्रयास में 9.5 का स्कोर किया। जो भारतीय खिलाड़ी के लिए शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए पर्याप्त था।
Suruchi Inder Singh
Suruchi Inder Singh
इसके अलावा अपने अंतिम प्रयास में फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की ने 9.8 का ही स्कोर किया था। वहीं इससे पहले सुरुचि क्वालीफिकेशन में 588 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थी। इसके अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर कुल 574 अंक के साथ 25वें स्थान पर रहीं। इस फाइनल मैच के दौरान कमेंट्री कर रहीं मनु भाकर ने अपनी हमवतन के स्वर्ण पदक जीतने पर काफी ख़ुशी जताई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version