Friday, March 20
WWE यानी वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, जो इस मौजूदा समय में दुनियाभर में प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। इस सबसे बड़े मंच पर भारतीय रेसलर्स के साथ भेदभाव की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ती हुई दिखाई दे रही है। क्यूंकि इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस और रेसलिंग एक्सपर्ट्स लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या WWE भारतीय टैलेंट को केवल एक सीमित रोल तक ही रोककर रखना चाहता है।

Veer Mahal और Sanga को नहीं मिल रहा पूरा मौका :-

NXT और RAW जैसे ब्रांड्स पर वीर महल (पूर्व में वीर महान) और सांगा जैसे भारतीय रेसलर्स को लाया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी ना तो उनको कोई मजबूत स्टोरीलाइन मिली और ना ही टाइटल पिक्चर में शामिल किया गया।
Veer Mahal and Sanga
Veer Mahal and Sanga
इसमें कभी वो टैग टीम में तो कभी सिंगल्स मुकाबलों में बिना किसी स्पष्ट योजना के दिखाई दिए हैं। इसके बाद भी उनको कई महीनों तक ऑन-एयर नहीं दिखाया जाता है। वहीं इन भारतीय रेसलर्स की शारीरिक बनावट इतनी शानदार थी कि वह पूरी दुनिया में भारतीय रेसलिंग का नाम काफी उपर कर सकते थे।

Jinder Mahal और Khali ने ही जीती थी चैंपियनशिप :-

WWE में भारतीयों के साथ इतने भेदभाव होने के बावजूद भी कुछ रेसलर्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने चैंपियनशिप तक जीतकर अपने नाम कर ली थी। इनमें से एक हैं जिंदर महल। उनको साल 2017 में WWE चैंपियन जरूर बनाया गया था। लेकिन उस रन को भी कई आलोचकों ने सिर्फ भारतीय मार्केटिंग रणनीति बताया था।
Veer Mahal and Sanga and jindar mahal
Veer Mahal and Sanga and jindar mahal
इसके बाद एक और भारतीय रेसलर्स थे The Great Khali। उनको भी भले ही World Heavyweight Title मिला था, लेकिन उनकी बुकिंग भी ज्यादातर मिड-कार्ड तक सीमित रही थी। वहीं इन दोनों ही भारतीय रेसलर्स का भारत में तो काफी बड़ा नाम है। लेकिन वर्ल्ड लेवल पर पहचान बनाए रखना इनके लिए भी काफी मुश्किल रहा है।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा :-

इस बीच अब भारतीय फैंस का कहना है कि WWE ने हमेशा भारतीय रेसलर्स को एक गिमिक के रूप में पेश किया है। जैसा कि महा शेर, राजसी योद्धा, या सिर्फ शरीर दिखाने वाले किरदार। इसके अलावा उनको असली रेसलिंग स्किल और स्टोरी में कभी बराबरी का हिस्सा नहीं बनाया गया।
The Great Khali
The Great Khali
इसके बाद भी अब WWE भारत में अपने विस्तार की योजना बना रहा है। क्यूंकि ‘Superstar Spectacle’ जैसे शो इसके संकेत हैं, लेकिन जब तक नियमित शो में भारतीय रेसलर्स को ठोस मौके नहीं मिलते, तब तक यह सवाल उठते ही रहेंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version