Thursday, July 31
Kangna Ranaut: भारत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत को विश्व पैरा एथलेटिक्स की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इसके बाद कंगना ने भारतीय पैरालंपिक समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, “भारत के पैरा एथलीट हर दिन क्या संभव है, इसे फिर से लिख रहे हैं। मैं उनका समर्थन करने और उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।”

कंगना रनौत बनी विश्व पैरा एथलेटिक्स की ब्रांड एंबेसडर :-

Kangana Ranaut
भारत मशहूर फिल्म अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत को विश्व पैरा एथलेटिक्स की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अब जैसे ही उनको यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है तो उन्होंने इस पर बहुत ख़ुशी जाहिर की है। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि कंगना वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

मशहूर अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी :-

Kangana Ranaut
कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोरने वाली कंगना ने भारतीय पैरालंपिक समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि, “भारत के पैरा एथलीट हर दिन क्या संभव है, इसे फिर से लिख रहे हैं। मैं उनका समर्थन करने और उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। पैरा खेल केवल प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं है- यह साहस के बारे में हैं और मुझे हमारे चैंपियन खिलाड़ियों के पीछे खड़े होने पर गर्व है।”

सितंबर-अक्तूबर में होगी यह प्रतियोगिता :-

Devendra Jhajharia
इसके बाद इस मौके पर पीसीआई के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कंगना की काफी तारीफ की। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “भारत के खिलाड़ियों के प्रति उनका जुनून, प्रभाव और प्रतिबद्धता उनको नई  दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एक आदर्श दूत बनाती है।” वहीं इस बीच आपको अगर पता हो कि झझारिया दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी भी हैं। इस बार यह प्रमुख प्रतियोगिता 26 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। तब इसमें करीब 100 से अधिक देशों के एथलीट भाग लेने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version