Tuesday, June 23

Neeraj vs Weber: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और जूलियन वेबर एक बार फिर आमने सामने आने वाले हैं। इससे पहले अभी हाल ही में ये दोनों डायमंड लीग में साथ खेलते हुए दिखाई दिए थे। तब उस लीग में भारतीय स्टार एथलीट ने 90 मीटर का बेरियर पार किया था। उस समय उन्होंने दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता था।

नीरज चोपड़ा पर होंगी सभी की निगाहें :-

पिछले सप्ताह दोहा में खेली गई डायमंड लीग में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का थ्रो पार किया था। वहीं अब एक बार फिर से दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और जूलियन वेबर तभी तो आज ये दोनों एक बार फिर एक बार फिर आमने सामने आने वाले हैं।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images

तभी तो आज एक बार फिर से ये दोनों ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में इससे बड़ा थ्रो फेंकने की कोशिश करेंगे। इस बार नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर तक भाला फेंका था लेकिन फिर भी उनको दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। क्यूंकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर की दूरी से भारतीय एथलीट को पीछे कर दिया था।

आज कई दिग्गज लेने इस टूर्नामेंट में हिस्सा :-

इसके अलावा साल 2022 यूरोपीय चैंपियन और 2024 में रजत पदक विजेता वेबर, ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 93.07 मीटर) के साथ पोलैंड में होंगे। क्यूंकि दोहा में 84 मीटर के थ्रो के साथ वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images

उनके अलावा पोलैंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी मार्सिन क्रुकोव्स्की (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.55 मीटर) के साथ हमवतन साइप्रियन मिर्जग्लोड (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.97 मीटर), डेविड वेगनर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 82.21 मीटर), मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डारे (86.66 मीटर) और यूक्रेन के आर्टूर फेलनर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.32 मीटर) आठ पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं।

90 मीटर भाला फेंक कर खुश हैं नीरज :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज साल 2018 में 88 मीटर पार करने के बाद से ही 90 मीटर का थ्रो लगाने की कोशिश में लगे हुए थे। अब ऐसा करने के बाद से नीरज राहत महसूस कर रहे हैं कि आखिरकार उनके कंधों से बोझ उतर गया है।

Neeraj Chopra
image source via getty images

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया है कि ‘यह तो बस शुरुआत थी’ और वह आने वाले लंबे सत्र में और अधिक दूर भाला फेंकने की कोशिश करेंगे। वहीं इस सत्र की अहम प्रतियोगिता सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप होगी, जहां पर वह अपना खिताब बचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कमर की समस्या से पूरी तरह उभर चुके हैं नीरज :-

भारतीय स्टार एथलीट नीरज अब अपनी कमर की समस्या से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। क्यूंकि उनकी इस समस्या ने पिछले कुछ वर्षों में उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है। इस समय सबसे लंबे थ्रो का विश्व रिकॉर्ड रखने वाले महान एथलीट जान जेलेजनी से ट्रेनिंग लेने के बाद वह और भी अधिक आश्वस्त हैं। तभी तो नीरज ने दोहा में कहा था कि, “मैं और मेरे कोच अब भी मेरे थ्रो के कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं।

Neeraj Chopra
image source via getty images

मैं अब भी चीजें सीख रहा हूं। हमने इस साल फरवरी में ही साथ मिलकर काम करना शुरू किया है।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इसलिए तो अब मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस साल विश्व चैंपियनशिप तक आने वाले टूर्नामेंट में और अधिक 90 मीटर थ्रो कर सकता हूं।” इसके अलावा पोलैंड में होने वाली यह प्रतियोगिता नीरज के लिए इस सत्र की तीसरी प्रतियोगिता होगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version