Saturday, March 14

Neeraj Chopra: भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई है। नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले हैं। भारत के इस 27 वर्षीय भाला फेंक एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था। इस बीच रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा 13 मई को इसकी अधिसूचना जारी की गई है कि नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है।

नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल :-

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra/Getty Images

दो बार के भारतीय ओलंपिक पदक विजेता और स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है। इसके लिए अब एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। इसके बाद अब उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे देश के लिए काफी गर्व की बात है।

नीरज ने जीते हैं ओलंपिक में दो पदक :-

Neeraj Chopra
image source via getty images

भारत के रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा भी बीती 13 मई को अधिसूचना जारी की गई थी। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले हैं। इस 27 वर्षीय भाला फेंक एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था।

इससे पहले भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे नीरज :-

Neeraj Chopra
image source via getty images

इससे पहले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे। इस बीच पीटीआई ने बताया है कि वह इस साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। वहीं इस अधिसूचना में कहा गया है कि, “प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा-31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति हरियाणा के पानीपत के गांव और डाकघर खंडरा के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद प्रदान करती हैं।”

धोनी भी हैं सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल :-

MS-Dhoni
MS-Dhoni

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मौजूदा विश्व चैंपियन हैं। क्यूंकि उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में साल 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले भारत के दिग्गज कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भी साल 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद प्रदान किया गया था।

डायमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे नीरज :-

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आगामी 16 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में तीन अन्य हमवतन खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेने वाले हैं। क्यूंकि यह किसी डायमंड लीग प्रतियोगिता में भारत की तरफ से इस बार सबसे ज्यादा प्रतिभागी भी हैं।

Neeraj Chopra
image source via getty images

इस प्रतियोगिता में इससे पहले साल 2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज पुरुषों की इस भाला फेंक स्पर्धा में हमवतन साथी किशोर जेना के साथ हिस्सा लेने वाले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version