Friday, March 20

World Chess Cup 2025: भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती का फिडे विश्व शतरंज कप 2025 में सफर रविवार को हारकर समाप्त हो गया है। इसके अलावा कार्तिक की इस शानदार जीत के साथ अब तक पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

इन खिलाड़ियों में अर्जुन एरिगेसी, आर. प्रज्ञानंद, पी. हरिकृष्णा, और विश्व जूनियर चैंपियन वी. प्रणव शामिल हैं। ये सभी भी पहले ही फिडे विश्व शतरंज कप 2025 के चौथे दौर में जगह बना चुके हैं। तभी तो अब इन सभी भारतीय खिलाड़ियों पर ही दर्शकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

विश्व शतरंज कप में विदित गुजराती का सफर हुआ समाप्त :-

भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती का विश्व शतरंज कप में सफर बीते रविवार को हारने के बाद समाप्त हो गया है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उनको तीसरे दौर के टाई-ब्रेक मुकाबले में अमेरिका के सैम शैंकलैंड के हाथों कड़े संघर्ष के बाद 2.5-3.5 से हार झेलनी पड़ी है।

Vidit Gujarati
Vidit Gujarati

इसके अलावा भारत के अन्य स्टार चेस खिलाड़ी एस. एल. नारायणन को भी टाई-ब्रेक के पहले ही सेट में चीन के यांगयी यू से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इसी दौरान अन्य मैच में वी कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रोमानिया के डेक बोगदान-डैनियल को 1.5-0.5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में शामिल :-

इसके अलावा अब वी कार्तिक की इस जीत के साथ अभी तक पांच भारतीय खिलाड़ी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। इन सभी भारतीय खिलाड़ियों में अर्जुन एरिगेसी, आर. प्रज्ञानंद, पी. हरिकृष्णा, और विश्व जूनियर चैंपियन वी. प्रणव पहले ही चौथे दौर में जगह बना चुके हैं।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके आलावा भारत के स्टार चेस खिलाड़ी विदित गुजराती इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाले तीसरे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। क्यूंकि उनसे पहले विश्व चैंपियन डी. गुकेश को जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन ने हराया था। जबकि अरविंद चिदंबरम को दूसरे दौर में ही कार्तिक ने हराकर बाहर किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version