Vinesh Phogat Controversy: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और अनुभवी कोच महावीर सिंह फोगाट ने भारत में कुश्ती के बुनियादी ढांचे और प्रशासन की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। इसके अलावा उन्होंने नियमों के सही ढंग से पालन, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं और खिलाड़ियों के बीच आपसी झगड़ों को खत्म करने पर भी काफी जोर दिया है।
नियमों को सही ढंग से लागू करने पर दिया जोर :-
इसके अलावा अनुभवी कोच महावीर सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा है कि, “हर खेल के नियमों और प्रावधानों को सही ढंग से लागू किया जाना चाहिए। साल में सिर्फ एक बार अच्छा प्रदर्शन करने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन आज भी खिलाड़ियों के लिए न तो सही प्रशिक्षण है और न ही पर्याप्त सुविधाएं हैं।

इसके अलावा इस मौजूदा समय में कई खिलाड़ियों को आज भी खेतों में अभ्यास करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस समय सबसे बड़ी समस्या खिलाड़ियों के बीच आपसी झगड़े और विवाद का है, चाहे वह विनेश हों, संगीता हों या विजेंदर। वहीं इस समय हर कोई खिलाड़ी अपना कोच खुद चुनना चाहता है। लेकिन जरूरी यह है कि अच्छे और काबिल कोच नियुक्त किए जाएं, जो सचमुच खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकें।”
खिलाड़ियों का नियमित रूप से प्रशिक्षण लेना जरूरी :-
इसके बाद उन्होंने कहा कि, “दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कई स्टेडियम और मैदान हैं। लेकिन खिलाड़ियों के लिए उन तक पहुंच बनाना और नियमित रूप से प्रशिक्षण लेना जरूरी है। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को स्कूल और कॉलेज स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।

क्यूंकि हमने भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लिया है, और हमारे कोच ने भी राष्ट्रीय टीम में योगदान दिया है। इस समय भालगढ़ और दिल्ली में हमारे स्टेडियम भी खिलाड़ियों को काफी अवसर दे रहे हैं। लेकिन अब जरूरत इस बात की है कि सभी को समान अवसर मिलें, और सरकार की तरफ से बनाए जा रहे स्टेडियम और बुनियादी ढांचे का सही ढंग से इस्तेमाल हो सके।”
विनेश फोगाट ने किया था बड़ा खुलासा :-
इससे पहले भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पहली बार यह खुलासा किया था कि वह उन छह महिला पहलवानों में से एक हैं, जिन्होंने डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

लेकिन यह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, फोगाट ने केंद्र सरकार और खेल मंत्रालय को गोंडा में होने वाले आगामी राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के संबंध में एक कड़ी चेतावनी भी दी है। क्यूंकि गोंडा बृज भूषण शरण सिंह का गढ़ माना जाता है।
विनेश को अपनी बात कहने के लिए मजबूर होना पड़ा है :-
इसके बाद सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में विनेश फोगाट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश पीड़ितों की गरिमा बनाए रखने के लिए उनकी पहचान को सुरक्षित रखते हैं लेकिन इन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें अपनी बात कहने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इसके अलावा अब इस मुद्दे पर बात करते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने मुझे यह भरोसा दिलाया है कि महासंघ इसकी पूरी जिम्मेदारी ले रहा है। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट की जगह में आखिरी समय में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार कर दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






