Sunday, February 8

Google News Sports Digest Hindi

VK Vismaya: जकार्ता एशियाई खेलों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारत को चार गुणा चार सौ मीटर रिले का स्वर्ण पदक दिलाने वाली 400 मीटर की एथलीट वीके विस्मया (VK Vismaya) डोप में फंस गई हैं। क्यूंकि नाडा ने कुछ समय पहले उनका आउट ऑफ कंपटीशन टेस्ट लिया था।

VK Vismaya
image source vis getty images

जिसके बाद अब उनके लिए गए सैंपल में स्टीमुलेंट क्लोमिफेन पाया गया है। तभी तो अब वह (VK Vismaya) हांगझोऊ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली शॉटपुटर किरन बालियान के बाद डोप में फंसने वाली दूसरी बड़ी भारतीय एथलीट हैं।

VK Vismaya नाडा ने लगाया अस्थाई प्रतिबंध :-

कुछ समय पहले नाडा के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल विस्मया (VK Vismaya) का सैंपल 24 अगस्त को उनके गृह नगर कन्नूर में लिया गया था। अब उनके लिए गए सैंपल में स्टीमुलेंट क्लोमिफेन पाया गया है।

VK Vismaya
image source vis getty images

वहीं अब उन्होंने (VK Vismaya) प्रतिबंधित दवा लेने की बात स्वीकार करते हुए अस्थाई प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है। साल 2018 के एशियाड खेलों में भारतीय एथलीट विस्मया (VK Vismaya) ने हिमा दास, एमआर पूवम्मा, और सरिताबेन गायकवाड़ के साथ मिलकर रिले का स्वर्ण जीता था।

VK Vismaya
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा उन्होंने साल 2019 में दोहा एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं की चार गुणा चार सौ मीटर रिले और चार गुणा चार सौ मीटर मिश्रित रिले के रजत पदक भी जीते थे। इसके अलावा विस्मया (VK Vismaya) विश्व चैंपियनशिप में 3.15.77 मिनट का समय निकालकर सातवें स्थान पर रहने वाली महिला रिले टीम की भी सदस्य थीं।

तीन अन्य एथलीट भी डोप टेस्ट में फंसे :-

भारतीय महिला एथलीट वीके विस्मया (VK Vismaya) पिछले कुछ समय से ट्रैक से गायब थीं। इसके अलावा विशेषज्ञों के मुताबिक वाडा की एस-4 कैटेगरी में आने वाला क्लोमिफेन महिलाओं में गर्भ धारण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक हार्मोंन को उत्तेजित करने का काम करता है।

VK Vismaya
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा नाडा की ओर से की गई अन्य डोप टेस्टिंग में भारत की एथलीट सुनीता ईपीओ राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर का कांस्य जीतने वाली भी लिए गए डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा दिल्ली राज्य एथलेटिक्स में खेलीं स्प्रिंटर मुस्कान राणा और इंटर रेलवे में डिकेथलन एथलीट प्रवीण कुमार स्टेनोजोलाल भी लिए गए डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version