FIDE World Cup 2025: मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश फिडे विश्व कप शतरंज में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर उतरने वाले हैं। वहीं उनके बाद अन्य भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी और आर प्रज्ञानंद का नंबर आता है। इस बार यह टूर्नामेंट 27 नवंबर तक चलने वाला है। इसके अलावा इस मेगा टूर्नामेंट में दुनिया भर के प्रमुख खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। जबकि इस बार डेनमार्क के अनीश गिरि को चौथी वरीयता दी गई है।
फिडे विश्व कप शतरंज में गुकेश को मिली शीर्ष वरीयता :-
भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को फिडे विश्व कप 2025 शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई है। इसके चलते हुए वह इस बार शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर उतरने वाले हैं। वहीं इस मेगा चेस टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर से गोवा में होने वाला है।

इस मेगा चेस टूर्नामेंट में गुकेश के बाद अन्य भारतीय स्टार खिलाड़ियों अर्जुन एरिगेसी और आर प्रज्ञानंद का नंबर आता है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट 27 नवंबर तक चलने वाला है। तभी तो इसमें दुनिया भर के प्रमुख सितारे भाग लेने वाले हैं। वहीं इस फिडे विश्व कप 2025 शतरंज टूर्नामेंट में डेनमार्क के अनीश गिरि को चौथी वरीयता दी गई है।

इसके अलावा फिडे विश्व कप 2025 में दुनियाभर के कुल 206 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार टूर्नामेंट की ईनामी राशि 20 लाख डॉलर होगी। जबकि इन पुरस्कारों के अलावा खिलाड़ी 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में तीन स्थानों के लिए भी प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं।

तभी तो गोवा में आयोजित होने वाले फिडे विश्व कप 2025 में शीर्ष तीन पर रहने वाले खिलाड़ियों को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिल जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में अमेरिका के वेस्ले सो पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। इनमे बाद क्रमश: विन्सेंट केमर, वेई यी, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, शखरियार मामेदयारोव और हंस नीमन का नाम आता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







