World Championship: सिंगापुर में 25 नवंबर से विश्व चैंपियनशिप (World Championship) के मुकाबले खेले जाने है। तभी तो अब इस टूर्नामेंट से पहले लिरेन प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वहीं विश्व चैंपियनशिप के खिताब को जीतने के लिए गुकेश को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस समय भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप के अपने मुकाबले की तैयारियों में लगे हुए है।
World Championship अर्जुन एरिगेसी ने दी डी गुकेश को सलाह :-
विश्व चैंपियनशिप (World Championship) के दौरान खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले हमवतन अर्जुन एरिगेसी ने डी गुकेश को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। वहीं अब उन्होंने कहा है कि डी गुकेश को सिर्फ अपनी तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए।

इसके अलावा इस खिताबी मुकाबले में उतरते हुए खुद को इसका प्रबल दावेदार नहीं समझना चाहिए। लेकिन सिंगापुर में 25 नवंबर से होने वाली विश्व चैंपियनशिप (World Championship) से पहले चीन के लिरेन प्रभावी प्रदर्शन करने में अभी नाकाम रहे हैं। जिसके चलते हुए अब भारत के डी गुकेश को इस खिताब को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
इसके अलावा इसी साल 2799 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ इतिहास में 15वें सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी भारत के अर्जुन एरिगेसी ने कहा है कि, “अगर मैं गुकेश की जगह होता तो मैं यह नहीं सोचता कि मैं इस खिताब का प्रबल दावेदार हूं। इसके अलावा मैं केवल अपनी तैयारियों पर ध्यान देता। वहीं अब मुझे पूरा यकीन है कि गुकेश भी ऐसा ही करेगा।

इस बार मुझे जरूर लगता है कि गुकेश ही (World Championship) प्रबल दावेदार हैं। वहीं इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों के अपने – अपने मजबूत और कमजोर पक्ष भी हैं। लेकिन फिर भी इस बार गुकेश ही इसका प्रबल दावेदार है। वहीं अब उनका अपोजिट चीन का खिलाड़ी इस समय अपनी अच्छी लय में नहीं है।
इसके अलावा अर्जुन एरिगेसी का मानना है कि अगर इस बार लिरेन अपनी क्षमता के अनुरूप खेलते हैं तो इन दोनों के बीच खेला जाने वाला यह (World Championship) मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि, “अगर इस बार लिरेन अपने सर्वश्रेष्ठ के आसपास का भी प्रदर्शन करता है तो यह काफी रोमांचक मुकाबला होगा।

वहीं अब मैं एक शतरंज प्रशंसक के रूप में यह उम्मीद करता हूं कि यह (World Championship) मुकाबला ऐसा ही हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि कोई भी शतरंज प्रशंसक यही उम्मीद करेगा कि डिंग अच्छा प्रदर्शन करे। वह इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाए जिससे कि यह रोमांचक मुकाबला हो।

इसके अलावा एक भारतीय होने के नाते मैं गुकेश का समर्थन करता हूं। इसके अलावा अर्जुन एरिगेसी का यह भी मानना है कि पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को उनकी चेस खेलने की प्रतिभा शतरंज जगत में उनको सभी से आगे रखती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नॉर्वे का यह खिलाड़ी चेस खेलते समय अपने विरोधियों को नर्वस कर देता है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








