Saturday, February 14

Google News Sports Digest Hindi

World Chess Championship: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप (World Chess Championship) की नौवीं बाजी भी ड्रॉ रही है। जिसके चलते हुए यह मुकाबला अभी बराबरी पर बना हुआ है। इसके अलावा अभी इस (World Chess Championship) टूर्नामेंट में पांच दौर शेष हैं। वहीं इनमें से चीन के खिलाड़ी को अभी तीन दौर में सफेद मोहरों से खेलना है।

World Chess Championship: विश्व शतरंज चैंपियनशिप में गुकेश ने लिरेन के खिलाफ की वापसी, दोनों के बीच खेली गई दूसरी बाजी रही ड्रॉ
image source via getty images

उसके अलावा जिस खिलाड़ी के पहले 7.5 अंक हो जाएंगे वह खिलाड़ी (World Chess Championship) विजेता घोषित हो जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत के डी गुकेश और चीन के डिंग लिरेन के बीच विश्व चेस चैंपियनशिप की एक और बाजी बराबरी पर छूटी है। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी नौवें दौर में सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद लिरेन को नहीं हरा पाए है। इन दोनों के बीच यह मुकाबला 54 चाल तक चला और ड्रा हुआ।

World Chess Championship: विश्व शतरंज चैंपियनशिप गुकेश और लिरेन के बीच लगातार पांचवीं बाजी ड्रॉ, आठ दौर के बाद दोनों 4-4 की बराबरी पर
image source via getty images

इसके अलावा इन दोनों चेस खिलाड़ियों के बीच यह लगातार छठी और कुल सातवीं बाजी ड्रॉ हुई है। इसके अलावा इस (World Chess Championship) टूर्नामेंट में चीन के खिलाडी लिरेन को पहली बाजी में जीत मिली थी। जबकि भारतीय खिलाड़ी को तीसरी बाजी में जीत मिली थी। तभी तो अब इन दोनों ही खिलाड़ियों के 4.5-4.5 अंक है। वहीं अब इस टूर्नामेंट में पांच दौर ही बाकी बचे है।

World Chess Championship: विश्व शतरंज प्रतियोगिता में डी गुकेश ने लिरेन के खिलाफ लगातार चौथी बाजी ड्रॉ खेली
image source via getty images

इनमें से चीन के चेस खिलाड़ी डिंग लिरेन को अभी तीन दौर में सफेद मोहरों से खेलना है। वहीं इसके अलावा जो भी खिलाड़ी इस (World Chess Championship) टूर्नामेंट में खेलते हुए सबसे पहले 7.5 अंक हासिल कर लेगा वह इसका विजेता बन जाएगा। अगर इस टूर्नामेंट में यदि 14 दौर के बाद भी दोनों बराबरी पर रहते हैं तो फिर टाईब्रेकर का सहारा लिया जाएगा। तभी तो इस टाईब्रेकर में तब कम समय के मुकाबले खेले जाएंगे।

World Chess Championship गुकेश ने आजमाई कैटालान ओपनिंग :-

भारतीय चेस खिलाड़ी डी गुकेश ने सफेद मोहरों से दशकों से शीर्ष स्तर पर आजमाई जा रही कैटालान ओपनिंग का सहारा लिया। तभी तो यहां पर भी चीन के चेस खिलाड़ी लिरेन ने ओपनिंग से निपटने के लिए काफी समय लिया। इस (World Chess Championship) टूर्नामेंट में जहां पहली 14 चालों में गुकेश ने जहां 15 मिनट लिए।

D Gukesh
image source via getty images

वहीं चीन के लिरेन ने इतनी चालों को चलने के लिए 50 मिनट का समय लिया। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी गुकेश को 20वीं चाल में लिरेन पर दबाव बनाने का मौका मिला था। लेकिन तभी लिरेन ने बेहतरीन चालों से गुकेश को लाभ नहीं लेने दिया। क्यूंकि चीन के खिलाड़ी लिरेन इस दौरान 30 मिनट से पिछड़े हुए थे।

World Championship: डिंग लिरेन के खिलाफ मैच से पहले एरिगेसी ने दी गुकेश को सलाह, कहा खुद को दावेदार मत समझो
image source via getty images

इसके बाद भी उन्होंने समय कम होते हुए भी सही चालें चलीं और इस मुकाबले को बराबरी पर ले आए। तभी इस दौरान गुकेश ने अपने अतिरिक्त समय का उपयोग किया। इसके बाद गुकेश 23वीं चाल में लिरेन से समय के मामले में पिछड़ गए। वहीं इसके बाद 24वीं चाल के बाद यह तय हो गया कि बाजी ड्रॉ रहेगी और अंत में ऐसा ही हुआ।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version