Senior Open Ranking Tournament 2026: भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया ने सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 के 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इसके चलते हुए अब फाइनल में उनका मुकाबला हरियाणा के वंश से होने वाला है। जबकि 125 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के रोहित ने अनिरुद्ध को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में पूरे भारत से 593 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।

सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के फाइनल में दीपक पूनिया :-

भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया ने सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 के 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनीनगर में आयोजित हो रहा है।

Deepak Punia
Deepak Punia

जबकि इस टूर्नामेंट में पूरे देशभर से पहलवाम हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में कुल 593 पहलवान 10 अलग-अलग भार वर्गों में अपनी राष्ट्रीय रैंकिंग मजबूत करने के लिए मैच खेल रहे हैं।

दीपक पूनिया ने किया दमदार प्रदर्शन :-

इस टूर्नामेंट के 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में हरियाणा के दीपक पूनिया ने अपने ही राज्य के पहलवान राजा को एकतरफा अंदाज में 11-1 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Deepak Punia
Deepak Punia

वहीं इस बार दीपक ने अपना यह मैच केवल 2 मिनट 53 सेकंड में जीत लिया था। इस मैच में तकनीकी रूप से अनुशासित प्रदर्शन करते हुए दीपक ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी शानदार लय दिखाई है। इसके बाद अब फाइनल में उनका मैच हरियाणा के पहलवान वंश से होने वाला है।

रोहित ने हासिल की 125 किलोग्राम वर्ग में जीत :-

इसके अलावा 125 किलोग्राम हैवीवेट वर्ग में हरियाणा के पहलवान रोहित ने अपना मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं इस मैच नंबर 179 में रोहित का सामना अनिरुद्ध से हुआ था।

Indian Wrestling
Indian Wrestling

तब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला था। इस मैच में अनिरुद्ध ने मजबूत डिफेंस दिखाया था। लेकिन फिर भी रोहित ने निर्णायक अंक हासिल कर मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं अब इस हार के बाद अनिरुद्ध टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने दिया बयान :-

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय सिंह ने इस टूर्नामेंट को लेकर खुशी जताते हुए कहा है कि पूरे देशभर से बड़ी संख्या में पहलवानों का नंदिनीनगर पहुंचना भारतीय कुश्ती के उज्ज्वल भविष्य का बड़ा संकेत है।

Sanjay Singh
Sanjay Singh

इसके आगे उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में देश के शीर्ष पहलवानों के खिलाफ खुद को साबित करने और बेहतर राष्ट्रीय रैंकिंग हासिल करने का अवसर भी दे रही है। इस दौरान अब संजय सिंह के मुताबिक इस तरह की बॉटम-अप व्यवस्था भारतीय कुश्ती को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने का काम करेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version