Wednesday, March 18

Asian Championships: भारत की महिला पहलवान मीनाक्षी गोयत ने अंतिम पंघाल को हराकर अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में जगह बना ली है। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में भारतीय महिला पहलवान मीनाक्षी गोयत ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। क्यूंकि अब मीनाक्षी ने 53 किग्रा वर्ग में अंतिम पंघाल को हराकर भारत की महिला टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मीनाक्षी गोयत ने अंतिम पंघाल को हराया :-

भारत की महिला पहलवान मीनाक्षी गोयत ने एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में बड़ा उलटफेर करते हुए अंतिम पंघाल को हराकर अगले महीने होने वाली चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस मैच में भारत की दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता अंतिम पंघाल को घरेलू मैदान पर हार झेलनी पड़ी है। लेकिन इससे पहले हुए ट्रायल में मीनाक्षी अंतिम पंघाल से तीन बार हर चुकी हैं।

Antim panghal
Antim panghal

इस मैच में मीनाक्षी ने मजबूत रक्षात्मक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-2 की बढ़त लेने के बाद विन बाय फॉल से जीत दर्ज की है। इसके अलावा एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अंतिम पंघाल, दिग्गज विनेश फोगाट के 53 किग्रा वर्ग छोड़ने के बाद इस वर्ग में अपना दबदबा बनाए हुए थीं। इस मैच के दौरान मीनाक्षी ने कई बार अंतिम के सिर पर मजबूत पकड़ बनाई थी।

Antim panghal
Antim panghal

इसके चलते हुए मीनाक्षी ने उनको आक्रामक खेल का प्रदर्शन नहीं करने दिया था। वहीं इस मैच की शुरुआत में अंतिम ने मीनाक्षी के दोनों पैरों को जकड़ने की कोशिश की थी लेकिन उनकी यह चाल नाकाम हो गई। इसके बाद अंतिम इस मैच को हारने के बाद कुछ समय तक अविश्वास में मैट पर ही पड़ी रहीं थी। जबकि मीनाक्षी मुस्कुराते हुए उनके पास गईं और हाथ बढ़ाया था।

इस ट्रायल को लेकर बोली मीनाक्षी :-

इसके अलावा दो बार की राष्ट्रीय चैंपियन मीनाक्षी सोनीपत में पूर्व राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। वहीं इससे पहले वह 50 किग्रा वर्ग में भी खेल चुकी हैं। लेकिन अब वह 53 किग्रा में चुनौती पेश करती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “अब इस ट्रायल को जीतना मेरे लिए काफी खुशी की बात है।

Wrestler Meenakshi Goyat
Wrestler Meenakshi Goyat

मैं इस पल का आनंद ले रही हूं। पहले मैं बड़े नामों के खिलाफ अच्छा खेलते हुए भी हार जाती थी। लेकिन इस बार मैंने उनके खिलाफ मौका नहीं गंवाया है। वहीं अब भी मेरे मन में अपनी क्षमता को लेकर संदेह था। लेकिन इसको मैंने अब दूर कर लिया है। इस मैच में अंतिम से भी कुछ गलतियां हुईं और मैंने उनका फायदा उठाया है।”

अन्य वर्गों के नतीजे इस प्रकार हैं :-

इस बार एशियाई चैंपियनशिप छह से 11 अप्रैल तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाली है। इसी बीच 50 किग्रा वर्ग में नीलम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। जबकि अन्य वर्गों में मानसी अहलावत (62 किग्रा) और मनीषा भानवाला (57 किग्रा) ने जीत दर्ज की। मनीषा के 62 किग्रा से 57 किग्रा में आने के कारण इस वर्ग में कम पहलवानों ने हिस्सा लिया था।

Meenakshi Goyat and antim panghal
Meenakshi Goyat and antim panghal

इसके अलावा हंशिका (55 किग्रा), नेहा सांगवान (59 किग्रा), मोनिका (65 किग्रा), मानसी लाठेर (68 किग्रा), हर्षिता (72 किग्रा) और काजल (76 किग्रा) ने भी अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की है। जबकि पुरुष वर्ग में अंकुश (57 किग्रा), अमन सहरावत (61 किग्रा), सुजीत कलकल (65 किग्रा), अभिमन्यु (70 किग्रा), जयदीप (74 किग्रा), संदीप मान (79 किग्रा), मुकुल दहिया (86 किग्रा), पुनीत कुमार (92 किग्रा), विक्की (97 किग्रा) और दिनेश (125 किग्रा) ने टीम में अपनी जगह पक्की की है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version