Sunday, February 15
Dope Test: भारती की पहली अंडर-23 विश्व चैंपियन पहलवान रीतिका हुड्डा को डोप परीक्षण में विफल होने के कारण नाडा द्वारा अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे नाडा और (कुश्ती) महासंघ पर पूरा भरोसा है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हूं।”

 रीतिका हुड्डा हुई डोप टेस्ट में फेल :-

भारतीय कुश्ती को बड़ा झटका लगा है, क्यूंकि साल 2023 में बनीं देश की पहली अंडर-23 विश्व चैंपियन प्रतिभाशाली पहलवान रीतिका हुड्डा को डोप परीक्षण में विफल होने के कारण नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) द्वारा अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। अब इसके चलते हुए उनपर चार साल का प्रतिबंध लग सकता है।
Ritika Hooda
Ritika Hooda
इससे पहले वह हैवीवेट 76 किग्रा वर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। वहीं इसके बाद रीतिका का बीते 15 मार्च को एशियाई चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के दौरान परीक्षण किया गया था। उस समय उनके मूत्र के नमूने में ‘एस1.1 एनाबॉलिक एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड’ के अंश पाए गए थे, जो एक प्रतिबंधित पदार्थ है।
Ritika Hooda
Ritika Hooda
इसके बाद अब भारत की प्रतिभाशाली पहलवान रीतिका हुड्डा ने कहा है कि, “अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे नाडा और (कुश्ती) महासंघ पर पूरा भरोसा है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हूं। इसके अलावा वह आगे की जांच के लिए ‘बी नमूना’ देने पर विचार कर रही हैं।
Ritika Hooda
Ritika Hooda
इस बार ओलंपिक में पदक जीतने में नाकाम रहने के बाद रीतिका ने मार्च में एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने मंगोलिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इसी साल मई में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा रीतिका धीरे-धीरे सीनियर स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इस बीच अब उनका निलंबन भारतीय कुश्ती के लिए एक बड़ा झटका है। क्योंकि वह इस साल के अंत में विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने की प्रबल दावेदार थीं। क्यूंकि इस साल हुई तीन प्रतियोगिताओं में से वह केवल एक ही मैच हारी हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version