Friday, February 20

Sushil Kumar: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की जमानत रद्द कर दी है। तभी तो अब सुप्रीम कोर्ट ने उनको एक हफ्ते के अंदर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। क्यूंकि पूर्व ओलंपिक चैंपियन सुशील कुमार पर पहलवान सागर धनकड़ की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनको जमानत दे दी थी।

इसके अलावा पहलवान सुशील कुमार मामले में शिकायतकर्ता की वकील जोशीनी तुली ने कहा है कि, “आज पहलवान सुशील कुमार को दी गई जमानत एक त्रुटिपूर्ण आदेश होने के कारण रद्द कर दी गई। तभी तो अब सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित के पिता अशोक धनखड़ की अपील पर हाई कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया है। वहीं हमने उस आदेश को इस आधार पर चुनौती दी थी कि वह एक त्रुटिपूर्ण आदेश था। क्यूंकि यह कानूनन सही नहीं था, जब सुशील कुमार ने अंतरिम जमानत ली थी, तब गवाहों से छेड़छाड़ की थी।

Sushil Kumar
Sushil Kumar

इसके अलावा उस समय मुख्य गवाह ने मामले का समर्थन किया था। वहीं उस समय घटना का वीडियो फुटेज भी मौजूद था। इसलिए आज यह अपील स्वीकार कर ली गई। इससे पहले सुशील कुमार जब भी अंतरिम जमानत पर बाहर आए , तब उन्होंने घायल गवाहों सहित सभी सरकारी गवाहों से छेड़छाड़ की। तभी तो वो सभी निचली अदालत के समक्ष अपने बयानों से मुकर गए। यह मुकदमा अभी भी चल रहा है। वहीं अभी निचली अदालत में कई सरकारी गवाहों से पूछताछ होनी बाकी है।”

हत्या मामले में गिरफ्तार गए थे ओलंपियन पहलवान :-

Sushil Kumar
Sushil Kumar

एक संपत्ति विवाद में ओलंपिक चैंपियन पहलवान सुशील कुमार पर 4 मई, 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। उस समय हमले में घायल सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था।

जानिए क्या है पूरा मामला :-

यह पूरा मामला पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या से जुड़ा हुआ है। क्यूंकि ओलंपिक चैंपियन पहलवान सुशील कुमार ने साथियों के साथ मिलकर 4 मई को रात में सागर की पिटाई की थी। इसके बाद इलाज के दौरान बाद में सागर की मौत हो गई थी। जबकि उस हमले में चार और पहलवान भी जख्मी हुए थे।

Sushil Kumar
Sushil Kumar

इसके बाद आरोप पत्र में 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, डकैती, दंगा समेत अन्य अपराधों में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं तब मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें सुशील और उसके दोस्त मिलकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version