Friday, August 15

Chess: मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश के लिए ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का दूसरा दिन बहुत अच्छा नहीं रहा है। क्यूंकि भारतीय खिलाड़ी गुकेश ने चौथे दौर में अमेरिका के अंतिम स्थान पर काबिज सैम शंकलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ अगले दोनों मैच ड्रा खेले हैं।

डी गुकेश संयुक्त पांचवें स्थान पर :-

भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश के लिए ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का दूसरा दिन बहुत अच्छा नहीं रहा है। क्यूंकि आज उनको एक बाजी में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि अगली दोनों बाजियों को उन्होंने ड्रा खेला है। इसके चलते हुए वह अब 10 खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में छह अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गए है।

D Gukesh
image source via getty images

आज के दिन गुकेश ने चौथे दौर में अमेरिका के अंतिम स्थान पर काबिज सैम शंकलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ अपनी अगली दोनों बाजियों को ड्रा खेला है। इसके अलावा अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना ने आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन को दिन की आखिरी बाजी में हराकर दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली है।

Gukesh D
Gukesh D

इसके अलावा डी गुकेश की तरह अरोनियन भी केवल दो बाजी ड्रॉ करा पाए और एक हार गए हैं। वहीं अब रैपिड में केवल तीन दौर का खेल बचा हुआ है तो कारुआना संभावित 12 में से 10 अंक लेकर इस वर्ग में जीत की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अरोनियन अभी भी आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और अमेरिका के ही वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

D gukesh
D Gukesh

जबकि वाचियर-लाग्रेव सात अंकों के साथ चौथे स्थान पर और गुकेश एक और अमेरिकी खिलाड़ी लीनियर डोमिन्गुएज़ पेरेज़ के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और वियतनाम के लिएम ले क्वांग पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। जबकि अमेरिका के ग्रिगोरी ओपरिन उनसे दो अंक पीछे हैं। इसके अलावा सैम शैंकलैंड ने गुकेश को हराकर दो अंक हासिल किए थे। लेकिन फिर भी वह अभी अंतिम स्थान पर बने हुए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version