Chennai Grand Masters: भारत के स्टार चेस खिलाड़ी विदित गुजराती को चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में उलटफेर का सामना होना पड़ा है। क्यूंकि उनको अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर एम कार्तिकेयन ने सातवें दौर में कड़ी टक्कर देते हुए हरा दिया है। इस मैच में कार्तिकेयन ने काले मोहरों से खेलते हुए गुजराती पर जीत दर्ज की है। जबकि अन्य भारतीय चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को नीदरलैंड के स्टार अनीश गिरी ने ड्रॉ पर रोक दिया है।

विदित गुजराती हुए उलटफेर का शिकार :-

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के एक मैच में भारत के स्टार चेस खिलाड़ी विदित गुजराती को बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। क्यूंकि उनको भारत के ही अन्य ग्रैंडमास्टर एम कार्तिकेयन ने सातवें दौर में कड़ी टक्कर देते हुए हरा दिया है। वहीं इस मैच में कार्तिकेयन ने काले मोहरों से खेलते हुए गुजराती पर जीत दर्ज की है।

M Karthikeyan
M Karthikeyan

इसके अलावा एक अन्य मैच में खेलते हुए जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने खिताब की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। क्यूंकि उन्होंने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर अवॉन्डर लियांग पर शानदार जीत करते हुए अपनी बढ़त बना ली है। इसके अलावा एक अन्य मैच में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को नीदरलैंड के स्टार अनीश गिरी ने ड्रॉ पर रोक दिया है।

Arjun Erigasi
image source via getty images

इसके बाद अब टूर्नामेंट में केवल दो ही दौर बचे हुए हैं। वहीं अब एरिगेसी अपनी अहम बाजी में विदित गुजराती से अपना मैच खेलेंगे। जबकि मास्टर्स में खेले गए अन्य मुकाबलों में ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने ग्रैंडमास्टर रे रॉबसन को हरा दिया है। इसके अलावा एक अन्य मैच में ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फॉरेस्ट और ग्रैंडमास्टर वी प्रणव ने साथ में अंक बांटे। जबकि चैलेंजर्स में ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष को हराकर संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।

R Vaishali
image source via getty images

इसके अलावा एम प्रणेश ने भी ग्रैंडमास्टर आर वैशाली को हराकर शीर्ष पर अपनी जगह बना रखी है। जबकि अन्य मैच में ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु पुराणिक को ग्रैंडमास्टर आर्यन चोपड़ा ने ड्रॉ पर रोक दिया। इसके अलावा अन्य बाजियों में आईएम हर्षवर्धन जीबी ने ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को हरा दिया है। जबकि ग्रैंडमास्टर पा इनियान ने ग्रैंडमास्टर अधिबन भास्करन के साथ ड्रा खेलकर अंक बांटे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version