Wrestling Controversy: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बीते दिन रविवार को जोर देकर कहा था कि गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का स्थल नहीं बदला जाएगा। इसके अलावा उन्होंने भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट की सुरक्षा की व्यक्तिगत गारंटी भी दी है। इसके अलावा उन्होंने यह आश्वासन तब दिया है जब इस दिग्गज पहलवान की सुरक्षा और पक्षपात को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं।

इससे पहले भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बीते दिन रविवार को ही यह चेतावनी दी थी कि गोंडा में आगामी नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान उनके या उनकी टीम के सदस्यों के साथ कुछ भी अप्रिय घटना होने पर भारत सरकार ही जिम्मेदार रहेगी। इसी के साथ उन्होंने इसी कुश्ती प्रतियोगिता में पक्षपातपूर्ण फैसलों की आशंका भी जताई है।

विनेश फोगाट ने जारी किया एक वीडियो :-

Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

इसके अलावा भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अब लगभग 18 महीनों के बाद कुश्ती में वापसी करने से पहले एक वीडियो संदेश में यह आरोप लगाया है कि बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े स्थल पर होने वाली प्रतियोगिता के परिणामों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख के करीबी लोग प्रभाव डाल सकते हैं।

Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

इसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने यह बताया है कि अगर विनेश को अपनी सुरक्षा की चिंता है तो मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं इसकी व्यक्तिगत गारंटी ले रहा हूं। इसके अलावा इस समय हमारे पास यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा अनुमोदित रेफरी भी हैं जो मुकाबलों का संचालन करते हैं। इसके अलावा इस समय सभी ट्रायल मुकाबलों की रिकार्डिंग भी की जाती है। इसलिए पक्षपात करने की कोई संभावना नहीं है।

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला विनेश का :-

Vinesh Phogat
image source via getty images

इसके बाद संजय सिंह ने कहा है कि, “मैं यह भी कहना चाहता हूं कि यह एक ओपन टूर्नामेंट है, जो अनिवार्य नहीं है। इसमें प्रतिस्पर्धा करने का उनका अपना विकल्प है। हम आयोजन स्थल नहीं बदलेंगे। वहीं इस बार यह नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 10 से 12 मई तक आयोजित होने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत पुरुषों के फ्रीस्टाइल ट्रायल से होगी। इसके बाद ग्रीको-रोमन (11 मई) और महिलाओं की स्पर्धा (12 मई) को होगी। वहीं इस बार विनेश फोगाट प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version