Wrestling: अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम कर लिए हैं। इसके चलते हुए इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण समेत कुल आठ पदक जीत लिए हैं। इस बार भारतीय पहलवानों ने दो रजत और तीन कांस्य पदक भी हासिल करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है।

अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन :-

Indian Wrestlers
Indian Wrestlers

इस बार भारतीय पहलवानों ने बीते दिन रविवार को आयोजित अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम कर लिए हैं। इसके चलते अब भारतीय पहलवानों ने इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन दमदार खेल दिखाते हुए कुल आठ पदक जीतकर अपने देश का गौरव भी बढ़ाया है।

पहलवान मांसी लाठर ने जीता स्वर्ण पदक :-

भारत की स्टार महिला पहलवान मांसी लाठर ने महिला 68 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान फिरूजा एसेनबाएवा को 14-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया है। इसके अलावा इस फाइनल मैच में भारत की पहलवान मांसी पूरी तरह हावी दिखाई दी थी।

पहलवान काजल ने 10-0 से दर्ज की शानदार जीत :-

Indian Wrestlers
Indian Wrestlers

इसके अलावा इस बार भारत की महिला पहलवान काजल ने 76 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में खेलते हुए किर्गिस्तान की पहलवान ऐजार्किन झानिबेकोवा को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। वहीं इस फाइनल मैच में भारतीय पहलवान काजल ने विपक्षी खिलाड़ी को वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया था।

ग्रीको-रोमन में सुमित ने किया शानदार प्रदर्शन :-

इसके अलावा इस बार ग्रीको-रोमन 63 किलोग्राम वर्ग में भारत के पुरुष पहलवान सुमित ने उज्बेकिस्तान के पहलवान ओजोडबेक खलीलबोएव को 12-2 से एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने इस वर्ग का स्वर्ण पदक जीता है। जबकि भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया है।

स्वीटी और नेहा ने जीता रजत पदक :-

Indian Wrestlers
Indian Wrestlers

इसके अलावा एक अन्य फाइनल मैच में स्वीटी ने कड़ा संघर्ष दिखाया था लेकिन फिर भी उनको वियतनाम की एनगोक एल के खिलाफ 5-7 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उनको अब केवल रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। जबकि 59 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नेहा ने शानदार दिखाया था। लेकिन उज्बेकिस्तान की लेलोखोन सोबिरोवा से 5-9 से मैच हार गई। इसके बाद उनको सिल्वर मेडल मिला है।

भारत ने जीते तीन कांस्य पदक :-

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारत की पहलवान अहिल्या एस. शिंदे ने कांस्य पदक मुकाबले में किर्गिस्तान की अरुके कादिरबेक किजी को 13-2 से हराया है। जबकि ग्रीको-रोमन 55 किलोग्राम वर्ग में नीरज पटेल ने कजाखस्तान के राउन बेकीमोव को 8-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा 87 किलोग्राम वर्ग में रोहित बूरा ने किर्गिस्तान के अर्तिकबेक अलीम्बेक को 9-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है।

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने दी बधाई :-

Indian Wrestlers
Indian Wrestlers

इसके चलते हुए अब भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी भारतीय पहलवानों की सराहना करते हुए कहा है कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे यह उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम आगामी टूर्नामेंट में भी इसी लय के साथ खेलेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version