Tuesday, March 10

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेला गया मुकाबला रद्द होने के बाद टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनके विदेशी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क चोटिल होकर बाहर हो गए।

हालाँकि, पिछले सीजन तबाही मचाने वाले फ्रेजर-मैकगर्क का बाहर होना दिल्ली के लिए उतनी बड़ी समस्या नहीं रही, जितनी कि उनका रिप्लेसमेंट। दरअसल, DC को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में आए मुस्तफिजुर रहमान को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स को बॉयकॉट करने की मांग

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में जोड़ने पर सोशल मीडिया पर DC को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। रहमान को अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने 6 करोड़ की बड़ी कीमत पर जोड़ा है, जबकि वह ऑक्शन में 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड थे।

दरअसल, बांग्लादेश में पिछले एक साल से हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार के चलते भारत का रूख बिल्कुल तल्ख़ है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अचानक हुए तख्तापलट के बाद कई हिन्दुओं को टारगेट किया गया और यहाँ तक कि मंदिर भी तोड़े गए। इस घटना के बाद हुए ऑक्शन में कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी नहीं खरीदा गया था।

ऑक्शन में सभी बांग्लादेशी खिलाड़ियों के अनसोल्ड होने के बाद यह माना जा रहा था कि, फ्रेंचाइजी मालिकों ने अपने देश का समर्थन करने और बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार के चलते जानबूझकर ऐसा किया है।

लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को बड़ी कीमत पर अपनी टीम के साथ जोड़कर करोड़ों हिन्दुओं की भावनाएँ आहत की हैं।  इसके अलावा, बांग्लादेश इस समय भारत विरोधी एजेंडा चला रहा है और पाकिस्तान से साथ भी मिला हुआ है।

मुस्तफिजुर रहमान का ट्वीट बना चर्चा का विषय

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिप्लेसमेंट की पुष्टि होने के तुरंत बाद मुस्तफिजुर रहमान बुधवार शाम को UAE के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और इसकी जानकारी दी। उनका यह ट्वीट चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि अब लोगों को यह संदेह हो रहा है कि अगर रहमान UAE से अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज खेलने जा रहे हैं, तो फिर वो DC के साथ कब जुड़ेंगे।

BCB को अब तक नहीं मिला NOC का रिक्वेस्ट

यह संशय अब और गहराता जा रहा है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने यह स्पष्ट किया है कि उन्हें अभी तक खिलाड़ी या फ्रेंचाइज़ी की ओर से NOC का रिक्वेस्ट नहीं मिला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने के बाद कब तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे।

फैंस का सोशल मीडिया पर ऐसे फूटा गुस्सा

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version