Tuesday, June 16

टीम इंडिया ने लगातार दो बार और घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए। टीम के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में मात्र 15 रन खर्च करते हुए चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस के साथ-साथ देश के कई बड़े नेताओं, क्रिकेटरों, फिल्मी सितारों, उद्योगपतियों और अन्य बड़ी हस्तियों ने टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को दी ऐतिहासिक जीत की बधाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को बधाई दी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप शानदार तरीके से जीतकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। भारत को यह गर्व है कि वह तीन बार यह कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। साथ ही भारत पहली टीम भी है जिसने लगातार दो बार यह खिताब जीता है। इस जीत से हमारे क्रिकेट प्रेमी देशवासियों को बहुत खुशी और गर्व हुआ है। यह हमारे युवाओं में मौजूद शानदार प्रतिभा को भी दिखाता है।

टीम के हर खिलाड़ी, पूरे मैनेजमेंट और सहयोगी स्टाफ इस शानदार जीत के लिए बधाई के पात्र हैं। मैं भारतीय क्रिकेट टीम को भविष्य में भी ऐसी ही सफलता की शुभकामनाएं देती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी भारत को जीत की बधाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम के प्रदर्शन, मेहनत और टीमवर्क की जमकर तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “चैंपियंस! आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। यह शानदार जीत खिलाड़ियों की बेहतरीन क्षमता, दृढ़ संकल्प और शानदार टीमवर्क को दिखाती है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने जबरदस्त जज़्बा दिखाया। इस जीत ने हर भारतीय का दिल गर्व और खुशी से भर दिया। शाबाश, टीम इंडिया!”

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी भारतीय टीम को बधाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत की जीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। वह यह मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी मौजूद थे।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “क्या शानदार जीत…!! वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम। पूरे टूर्नामेंट में आपका बेहतरीन प्रदर्शन और जबरदस्त जज़्बा देश के लिए गौरव और गर्व लेकर आया है। हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को बधाई।”

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दी बधाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत की जीत के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “एक बार फिर चैंपियन! हमारी मेन इन ब्लू टीम की शानदार जीत। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह का खास जिक्र। घर में ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को एक और यादगार पल देने के लिए टीम इंडिया को बधाई।”

अन्य बड़े राजनेताओं ने भी टीम इंडिया की जीत पर दी प्रतिक्रियाएं

कई अन्य नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी।

टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं

फिल्मी जगत की चर्चित हस्तियों ने भी भारत की जीत पर जताई खुशी

बड़े उद्योगपतियों ने भी दी बधाई

पुलिस विभाग ने भी मैच के दौरान किए मजाकिया और मजेदार ट्वीट्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version