विनेश फोगाट ने रविवार को कहा कि उन लोगों को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन में बैठे हुए 22 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी बीजेपी महिला सांसद का साथ नहीं मिला है।
अब माना जा रहा है कि निवर्तमान पदाधिकारियों की महासंघ में कोई भूमिका नहीं रहने वाली है। इसके जवाब में कुश्ती संघ के अधिकारियों ने कहा है कि उनको भारतीय ओलंपिक संघ के आदेशों का पालन करने में कोई समस्या नहीं है। वो पहले से ही अधिकारियों के साथ सहयोग की बात कर रहे हैं।