Monday, February 16

डिफेंडिंग चैंपियन Aryna Sabalenka ने गुरूवार को Australian Open 2025 Semi Final में Paula Badosa को हराकर तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई।

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने रॉड लेवर एरिना में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाउला बडोसा के खिलाफ 6-4, 6-2 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ वह लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के एक कदम और करीब आ गईं।

Aryna Sabalenka Beats Paula Badosa To Reach Australian Open 2025 Final
Aryna Sabalenka (Australian Open 2025)

सबालेंका की यह जीत ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनकी लगातार 20वीं जीत रही। यदि वह फाइनल मुकाबला जीत जाती हैं, तो वह इस सदी में यह कारनामा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली अंतिम खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस थीं, जिन्होंने 1999 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

हिगिंस सहित पांच महिला खिलाड़ी अब तक लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। इस सूची में मार्टिना हिंगिंस के साथ-साथ मार्गरेट कोर्ट, इवोन गूलागोंग, स्टेफी ग्राफ और मोनिका सेलेस का नाम शामिल है।

बता दें कि, सबालेंका ने पिछले साल बाडोसा को अपना सबसे अच्छा दोस्त और आत्मा का साथी बताया था, लेकिन मेलबर्न में आमने-सामने होने के बाद बेलारूसी खिलाड़ी ने उन पर कोई रहम नहीं दिखाया और स्ट्रेट सेट्स में आसान जीत हासिल की।

Aryna Sabalenka Beats Paula Badosa To Reach Australian Open 2025 Final
Aryna Sabalenka

सबालेंका ने अपनी करीबी दोस्त बडोसा को हराने के बाद कहा, “एक दोस्त के खिलाफ़ बहुत कठिन मुकाबला था। यह मैच जीतकर मैं बहुत खुश हूँ।”

गौरतलब हो कि, 11वीं वरीयता प्राप्त पाउला बडोसा ने विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को स्ट्रेट सेट्स में हराकर 27 साल की उम्र में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में सबालेंका का सामना अमेरिका की 19वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज से होगा। कीज ने सेमीफाइनल में विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियाटेक को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Aryna Sabalenka Beats Paula Badosa To Reach Australian Open 2025 Final
Aryna Sabalenka Beats Paula Badosa To Reach Australian Open 2025 Final

इस जीत ने सबालेंका की मेलबर्न छोड़ने के बाद भी विश्व में नंबर एक बने रहने की चाह को जीवित रखा है। अगर वह हार जाती तो स्वियाटेक उन्हें पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाती, लेकिन सेमीफाइनल में बेलारूसी खिलाड़ी की जीत और स्वियाटेक की हार ने यह तय कर दिया है कि सबालेंका वर्ल्ड नंबर 1 रहकर ही यह टूर्नामेंट समाप्त करेंगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version