Aryna Sabalenka Engagement: दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी और बेलारूस की स्टार प्लेयर आर्यना सबालेंका ने अपने पार्टनर जॉर्जियस फ्रांगुलिस के साथ सगाई कर ली है। क्यूंकि बीते गुरुवार को बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी।

आर्यना सबालेंका ने पार्टनर जॉर्जियस फ्रांगुलिस से की सगाई :-

विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अपने पार्टनर जॉर्जियस फ्रांगुलिस के साथ सगाई कर ली है। इसके चलते हुए उन्होंने बीते दिन वीरवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी की बात बताई थी।

Aryna Sabalenka Engagement
Aryna Sabalenka Engagement

क्यूंकि इस जारी किए गए वीडियो में फ्रांगुलिस एक बेहद रोमांटिक माहौल में सबालेंका को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस निजी समारोह में उन्होंने सबालेंका को डायमंड रिंग पहनाई है। इसके अलावा यह खुशी का पल सबालेंका के लिए काफी भावुक रहा और उन्होंने खुशी-खुशी सगाई स्वीकार कर ली है।

फ्रांगुलिस ने काफी रोमांटिक अंदाज में किया था प्रपोज :-

इसके अलावा जैसे ही सबालेंका की पार्टनर के साथ सगाई की यह खबर आई तो इसके बाद टेनिस जगत से बधाइयों की बाढ़ आ गई। इसके बाद कई खिलाड़ियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर इस कपल को शुभकामनाएं दीं हैं।

Aryna Sabalenka Engagement
Aryna Sabalenka Engagement

इसके अलावा सबालेंका और फ्रांगुलिस के रिश्ते की चर्चा मई 2024 में सार्वजनिक हुई थी। तभी तो इसके बाद से ही ये दोनों अक्सर साथ नजर आते रहे हैं। इसके अलावा जनवरी में ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के दौरान जीत के बाद सबालेंका ने मजाकिया अंदाज में कहा था, धन्यवाद मेरे बॉयफ्रेंड को… उम्मीद है जल्द ही मैं तुम्हें कुछ और कहूंगी।

कौन हैं सबालेंका के मंगेतर फ्रांगुलिस :-

Aryna Sabalenka Engagement
Aryna Sabalenka Engagement

आर्यना सबालेंकाके पार्टनर फ्रांगुलिस मशहूर हेल्दी फूड ब्रांड Oakberry के फाउंडर हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर सबालेंका को सपोर्ट करते दिखाई देते हैं। इसके अलावा पिछले साल यूएस ओपन जीतने के बाद फ्रांगुलिस ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि मैं न्यूयॉर्क की क्वीन से प्यार करता हूं।

साल 2026 में कैसा रहा है सबालेंका का प्रदर्शन :-

साल 2026 की शुरुआत में आर्यना सबालेंका ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन उस समय खिताबी मुकाबले में उनको एलेना रिबाकिना के खिलाफ तीन सेटों के रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

Aryna Sabalenka
Aryna Sabalenka

इसके अलावा अब उनकी नजरें केवल फ्रेंच ओपन को जीतने पर लगी हुई हैं। क्यूंकि यहां पर वह पिछले साल भी फाइनल तक पहुंची थीं। लेकिन इस बार वह इस फ्रेंच ओपन के खिताब को जीतकर अपने सीजन को और शानदार बनाने की सोचेंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version