Friday, February 13

ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड स्लैम डबल्स चैंपियन Max Purcell को एंटी डोपिंग के लिए बनाए गए नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार करने के बाद अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है।

वर्तमान में ATP डबल्स रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद मैक्स पर्सेल ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (आईटीआईए) के एंटी डोपिंग प्रोग्राम द्वारा परिभाषित “निषिद्ध विधि (Prohibited Method)” का उपयोग करने की बात स्वीकार की।

26 वर्षीय खिलाड़ी ने खुद से ही अपने सस्पेंशन को स्वीकार कर लिया है, जो 12 दिसंबर से प्रभावी भी हो गया है। इसका मतलब है कि, अब उनके किसी भी ऑफिसियल टेनिस प्रतियोगिता में खेलने, कोचिंग देने या भाग लेने पर रोक लगाई जा चुकी है।

Australian Tennis Star Max Purcell Suspended For Doping Violation
Max Purcell

आईटीआईए ने एक बयान में कहा कि यह मामला अभी चल रहा है। इसीलिए, उन्होंने निलंबन के लिए कोई समय सीमा नहीं दी है। पर्सेल को शायद 12 जनवरी से शुरू होने वाले आगामी ऑस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड कार्ड भी मिल जाएगा। वह एक बेहतरीन डबल्स खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2022 में विंबलडन और 2024 में यूएस ओपन का खिताब जीता है।

पर्सेल 2022 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष डबल्स के फाइनल में भी पहुंचे थे, लेकिन वहां वह अपने साथी मैथ्यू एबडेन के साथ थानासी कोकिनाकिस और निक किर्गियोस से हार गए थे। इतना ही नहीं, वह 2020 ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी डबल्स फाइनल में पहुंचे थे।

इसके अलावा, 2024 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में पर्सेल अपने जोड़ीदार जॉर्डन थॉम्पसन के साथ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंचे थे। इस साल इस जोड़ी के फिर से साथ आने की उम्मीद थी।

पर्सेल अब में विश्व में 105वें स्थान पर हैं, लेकिन वह पिछले साल अपनी सर्वोच्च रैंकिंग 40 पर पहुंचे थे। वह ऑस्ट्रेलियन, फ्रेंच और यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंच चुके हैं।

पर्सेल का सस्पेंसन पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता इगा स्वियाटेक द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ के टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नवंबर में एक महीने के प्रतिबंध को स्वीकार करने के बाद हुआ है।

कुछ महीने पहले, विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने भी इसी तरह का प्रतिबंध स्वीकार किया था, क्योंकि उनका टेस्ट एक प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक आया था। उसके बारे में उन्होंने कहा था कि यह पदार्थ उनके फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा दी गई मालिश के माध्यम से उनके शरीर में पहुंचा था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version