Sunday, February 15
Carlos Alcaraz: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज प्रत्येक ग्रैंड स्लैम में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते हुए उन्होंने अभी हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर अपने नाम किया है। इसके फाइनल में उन्होंने जेनिक सिनर को कड़े मुकाबले में हराया था। तब यह फाइनल मैच में उन्होंने 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से जीता था। इसके अलावा वह अब ओपन एरा में सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। इनमें से जिन्होंने एक भी फाइनल नहीं हारा है। इस दौरान उनका रिकॉर्ड 5-0 का है।

अल्कराज ने की रोजर फेडरर की बराबरी :-

फ्रेंच ओपन 2025 जीतकर स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस ओपन एरा में ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने करियर के पहले पांचों ग्रैंड स्लैम फाइनल जीते हैं। इस मामले में उन्होंने अब रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। उन्होंने भी अपने शुरुआती 7 ग्रैंड स्लैम फाइनल जीते थे। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी अल्कराज ने यूएस ओपन टेनिस 2022, विंबलडन 2023-2024 और फ्रेंच ओपन 2024-2025 के खिताब जीतकर अपने नाम किए हैं।
Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz
इस बीच अब उनका ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड 71 जीत और 12 हार का हो गया है। इसके अलावा वह 21 साल और 70 दिन की उम्र में ओपन एरा में सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बने थे जिन्होंने एक ही सत्र (2024) में फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीते हैं। इसको अब चैनल स्लैम कहा जाता है। वहीं इस साल भी वह इस उपलब्धि को फिर से दोहरा सकते हैं।

फाइनल मुकाबलों में अल्कराज का प्रदर्शन :-

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने साल 2022 में कैस्पर रूड को 4 सेटों में हराकर यूएस ओपन टेनिस का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में नोवाक जोकोविच को 5 सेटों में हराकर विंबलडन जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2024 में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 5 सेटों में हराकर पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।
Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz
वहीं फिर उसी साल ही उन्होंने जोकोविच को फिर हराकर 2024 विंबलडन खिताब भी अपने नाम किया था। इसके अलावा ऑप्टा के अनुसार अल्कराज 21वीं सदी में सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने लगातार 4 साल तक पुरुष सिंगल्स में कोई न कोई ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम जरूर किया है। वहीं उसने पहले इस कारनामे को सिर्फ फेडरर, राफेल नडाल और जोकोविच ने ही किया था।

कार्लोस अल्कराज के कुछ अन्य रिकॉर्ड्स :-

साल 2025 के फ्रेंच ओपन फाइनल में स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी अल्कराज ने 3 मैच प्वाइंट बचाकर खिताब जीता था। वहीं अब ऐसा करते हुए ग्रैंड स्लैम जीतने वाले वह तीसरे पुरुष खिलाड़ी बने जिन्होंने मैच प्वाइंट बचाए।
Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz
इसके अलावा उन्होंने साल 2023 विंबलडन फाइनल में जोकोविच को हराया था। क्यूंकि जोकोविच साल 2017 के बाद से ग्रास कोर्ट पर अजेय थे। इसके अलावा अल्कराज 3 अलग-अलग जगहों पर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version