Wimbledon 2025: विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मुख्य ड्रॉ में खेल रहे इटली के 23 साल के फ्लेवियो कोबोली ने मारिन सिलिच को 6-4 6-4 6-7(4) 7-6(3) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद मैच में जोरदार वापसी करते हुए 11वें वरीय एलेक्स डि मिनोर को चार सेट में हराकर पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इस मैच में खेलते हुए इटली के कोबोली ने अपने शॉटों की विविधता से सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा आठ साल पहले विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाले सिलिच ने पहले दो सेट गंवाने के बाद तीसरे में वापसी की। तभी तो पिछले वर्ष कोबोली शीर्ष 100 से 30वीं रैंकिंग पर आ गए थे। वहीं इससे पहले भी वह कभी किसी ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। इसके अलावा इटली के स्टार खिलाड़ी यानिक सिनर और लोरेंजो सोनेगो भी अंतिम-16 में पहुंच चुके हैं। इस बीच अगर सिनर और सोनेगो भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाते हैं तो ऐसा पहली बार होगा कि जब इटली के तीन खिलाड़ी अंतिम आठ में पहुंचेंगे।

63वीं बार क्वार्टर फाइनल खेलेंगे जोकोविच :-

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी छठे वरीय जोकोविच पर विंबलडन में सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। इसके बावजूद भी उन्होंने खराब शुरुआत से उबरकर डि मिनोर को 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं इस दौरान वहां पर आठ बार के विंबलडन चैंपियन रोजर फेडरर भी जोकोविच के इस मुकाबले को देखने के लिए रॉयल बॉक्स में मौजूद थे। इसके चलते हुए जोकोविच 63वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।
Flavio Cobolli
Flavio Cobolli
जबकि महिला वर्ग में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच ने ऐकटरीना एलेक्जेंड्रोवा को 7-6 (7-4) 6-4 से हराकर पहली बार अंतिम-8 दौर में प्रवेश किया है। इसके अलावा रूस की 18वीं वरीयता की एलेक्जेंड्रोवा प्री क्वार्टर फाइनल से पहले शानदार लय में दिख रही थीं और इस बीच उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया था। इसके बावजूद भी वह बेनसिच के आगे बेहतर नहीं कर सकीं।
Novak Djokovic
Novak Djokovic
इसके अलावा अब बेनसिच का सामना मीरा आंद्रीवा और एमा नवारो के बीच होने वाले मैच की विजेता खिलाड़ी के साथ होगा। क्यूंकि पिछले साल मां बनने के बाद 10 महीने के अंदर ही उन्होंने अबु धाबी ओपन जीत लिया था। वहीं ऑल इंग्लैंड क्लब में चौथे दौर का मैच बेनसिच के लिए मुश्किल था। क्योंकि तीस साल की एलेक्जेंड्रोवा ने दो हफ्ते पहले ही उनको बैड होम्बर्ग में पराजित किया था। इस दो घंटे चले मुकाबले में एलेक्जेंड्रोवा ने पांच मैच प्वाइंट बचाए।

युकी-गैलोवे का सफर हुआ समाप्त :-

विंबलडन में भारत के युकी भांबरी और अमेरिका के उनके जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे को पुरुष युगल के तीसरे दौर में स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस की जोड़ी के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
Yuki Bhambri
Yuki Bhambri
इस मैच में युकी और गैलोवे की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। इसके बावजूद भी मैच का परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा। क्यूंकि उनको दो घंटे नौ मिनट तक चले इस मैच में 4-6, 6-3, 6-7 (10) से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब विम्बलडन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version