Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

Davis Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका को हराकर डेविस कप (Davis Cup 2024) के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार प्रवेश कर लिया है। इस बार डेविस कप (Davis Cup 2024) के क्वार्टरफईनल मुकाबले में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका को 2-1 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष डेविस कप (Davis Cup 2024) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। एक समय में ये दोनों देश एकल में 1-1 की बराबरी पर चल रहे थे। लेकिन इस मुकाबले का नतीजा दोनों के बीच हुए युगल मैच के बाद निकला।

Davis Cup 2024 ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अमेरिकी जोड़ी को हराया :-

ऑस्ट्रेलियाई युगल जोड़ी मैट एबडेन अैर जॉर्डन थाम्पसन ने बेन शेल्टन और टॉमी पॉल की अमेरिकन जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 28 बार डेविस कप (Davis Cup 2024) टेनिस की चैंपियन भी बन चुकी है।

Matt Ebden and Jordan Thompson
image source via getty images

वहीं इस मुकाबले में जीत के बाद अब उनका सेमीफाइनल में मुकाबला इटली और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होने वाला है। इसके अलावा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नीदरलैंड और जर्मनी के बीच होगा।

Matt Ebden and Jordan Thompson
image source via getty images

वहीं इससे पहले डेविस कप (Davis Cup 2024) के इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले के एकल में ऑस्ट्रेलिया के थानासी ने चार मैच प्वाइंट बचाते हुए बेन शेल्टन को 6-1, 4-6, 7-6 (14) से हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी।

australian player
image source via getty images

लेकिन फिर इसके बाद एक अन्य एकल मुकाबले में यूएस ओपन के उपविजेता रहे अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने दुनिया के नौवें नंबर के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डि मिनोर को सीधे सेटों में 6-3 , 6-4 से हरा दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका इस कवार्टर फाइनल मुकाबले में फिर एक – एक की बराबरी पर आ गए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version