Sunday, March 22

French Open 2025 : मौजूदा चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कारेज पहला मैच जीतकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। इस मैच में उन्होंने हंगरी के फैबियन मारोजसान को 6-1, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। वहीं एक अन्य मैच में पेरिस ओलंपिक विजेता चीन की आठवीं वरीय झेंग क्विनवेन ने एमिलियाना अरांगो को 6-2, 6-3 से हरा दिया है। जबकि फ्रेंच ओपन के एक अन्य मैच में इटली के मैटियो गिगांते ने 20वीं वरीय ग्रीस के सितसिपास को 6-4, 5-7, 6-2, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।

अल्कारेज ने जीता अपना मैच :-

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

मौजूदा चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। अपने इस दूसरे मैच में खेलते हुए उन्होंने हंगरी के फैबियन मारोजसान को 6-1, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। वहीं इससे पहले मारोजसान एक बार अल्कारेज को हरा चुके हैं।

कैस्पर रूड हुए फ्रेंच ओपन से बाहर :-

इसके अलावा दो बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुके नॉर्वे के सातवीं वरीय कैस्पर रूड का अभियान दूसरे दौर के मैच में हारकर समाप्त हो गया है। क्यूंकि उनको पुर्तगाल के नुनो बोर्जेस के हाथों 6-2, 4-6, 1-6, 0-6 से हार मिली है। जबकि स्पेन के दिग्गज अल्कारेज साल 2000 के बाद से ओपन एरा में रोलैंड गैरोस में 20 मैच जीतने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। इस बीच उन्होंने केवल 23 मैचों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है और अब वह केवल क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल से पीछे हैं।

Iga Swiatek
Iga Swiatek

इसके अलावा चार बार की फ्रेंच ओपन विजेता पोलैंड की पांचवीं वरीय इगा स्वियातेक ने इंग्लैंड की एमा रादुकानू को 6-1, 6-2 से हरा दिया है। जबकि अन्य मैच में शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने जिल टेचमान को 6-3, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा मौजूदा उपविजेता इटली की पाउलिनी ने ऑस्ट्रेलिया की टोमलजानोविच को 6-3, 6-3 से हरा दिया है।

पेरिस ओलंपिक विजेता चीन की झेंग जीतीं :-

Aryna Sabalenka
image source via getty images

इस बार फ्रेंच ओपन 2025 में पेरिस ओलंपिक विजेता चीन की आठवीं वरीय झेंग क्विनवेन ने एमिलियाना अरांगो को 6-2, 6-3 से हरा दिया है। जबकि एक अन्य मैच में इटली के मैटियो गिगांते ने 20वीं वरीय ग्रीस के सितसिपास को 6-4, 5-7, 6-2, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इसके अलावा जोआओ फोंसेका ने पहले दौर में 30वीं वरीय हुरकाज को 6-2, 6-4, 6-2 से हरा दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version