French Open 2024: इगा स्वियातेक इस समय शीर्ष रैंकिंग वाली महिला एकल खिलाड़ी है। French Open 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में इगा स्वियातेक ने कोको गॉफ को हरा दिया। इगा स्वियातेक ने इस सेमीफाइनल मुकाबले में कोको गॉफ को 6-2, 6-4 से हराया। अब फ्रेंच ओपन में उनकी जीत का सिलसिला 20 मुकाबलों तक पहुँच गया है।
तभी तो इस बार भी स्वियातेक का लक्ष्य केवल तीसरी बार इस खिताब को हासिल करना है। क्यूंकि ऐसा करके स्वियातेक, जस्टिन हेनिन के बाद लगातार 3 बार French Open का खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन सकती है। अपने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वियातेक ने सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी कोको गॉफ को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया।

इस तरह से अब स्वियातेक, जस्टिन हेनिन के बाद रोलां गैरा पर लगातार तीन बार खिताब जितने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने से केवल अब एक कदम ही दूर है। अब तक खेलते हुए स्वियातेक ने कोको गॉफ के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 11-1 तक पहुंचा दिया है। वहीं अब इस बार भी फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में लगातार अमेरिकी खिलाड़ी को हराया है। इसमें 2022 के French Open फाइनल की जीत और 2023 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की जीत है।
French Open 2024 में जैस्मीन पाओलिनी से होगा फाइनल में सामना :-
इगा स्वियातेक ने अब तक 4 ग्रैंड स्लैम में अपने इस विजयी अभियान को 20 मैचों तक पहुंचा दिया है। अब शनिवार को होने वाले French Open 2024 के फाइनल में इनका सामना इटली की खिलाड़ी के साथ होने जा रहा है। स्वियातेक इटली की 12 वीं रैंकिंग की खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी से फ्रेंच ओपन 2024 के फाइनल में भिड़ने वाली है। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाओलिनी ने रूस की 17 वर्षीय खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई।

एडवर्ड-सिगेमुंड ने जीता फ्रेंच ओपन 2024 का मिश्रित युगल खिताब :-
French Open 2024 के मिश्रित युगल में एडवर्ड रोजर-वेसेलिन और लॉरा सिगेमुंड की जोड़ी ने नील स्कुपस्की और डिजायर क्रॉजिक की जोड़ी को सीधे सेट में हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में एडवर्ड-सिगेमुंड जोड़ी ने नील स्कुपस्की और डिजायर क्रॉजिक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हराया। इससे पहले एडवर्ड-सिगेमुंड ने साल 2016 में अलग जोड़ीदार के साथ खेलते हुए अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब और 2020 में महिला युगल का ख़िताब जीतकर अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 12 वें मुकाबले में स्कॉटलैंड ने दी नामीबिया को 5 विकेट से पटखनी

