Browsing: French Open 2024

French Open 2024: स्पेन के 21 साल के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2024 के फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को कड़े मुकाबले में हरा दिया है। यह मुकाबला इन दोनी ही खिलाड़ियों के बीच 5 सेटों तक चला था। स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

French Open 2024: फ्रेंच ओपन 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज ने शानदार खेल दिखाते हुए यानिक सिनर हो हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अल्काराज इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी बने है। और इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंचे है।

French Open 2024: इगा स्वियातेक इस समय शीर्ष रैंकिंग वाली महिला एकल खिलाड़ी है। इस बार भी इगा स्वियातेक को फ्रेंच ओपन को जीतने के लिए नंबर वन कन्टेंडर माना जा रहा है। इगा स्वियातेक पांच साल में चौथी बार इस फ्रेंच ओपन के खिताब को जीतना चाहती है। इसके साथ ही इगा स्वियातेक, जस्टिन हेनिन के बाद लगातार तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली महिला खिलाडी बन सकती हैं।

French Open 2024: अमेरिकी ओपन की विजेता कोको गॉफ ने क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त ओन्स जेब्युर को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल में कोको गॉफ ने जेब्युर को सीधे 4-6, 6-2, 6-3 से हराया।

French Open 2024: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच घुटने में चोट के चलते हुए अब फ्रेंच ओपन 2024 से हटने का फैसला किया है। नोवाक जोकोविच को दाहिने घुटने में चोट लगी थी जिससे वह काफी समय से परेशान चल रहे थे। तभी उन्होंने अब इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है।

French Open: भारत के स्टार टेनिस खिलाडी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन ने फ्रेंच ओपन के मेंस डबल्स में जीत हांसिल की है। इस जीत के साथ ही बोपन्ना और एबेडन ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

French Open 2024: फ्रेंच ओपन 2024 में शानदार खेलते हुए नोवाक जोकोविच ने रॉबर्टो कार्बालेस बेना को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। एक अन्य मुकाबले में आर्यना सबालेंका ने भी अपना मुकाबला मोयुका उचिजिमा से 6-2, 6-2 से जीत लिया है। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी अपना मुकाबला जीत लिया है।

French Open 2024: फ्रेंच ओपन 2024 के मुकाबले में जैस्पर डी जोंग को हराकर कार्लोस अल्काराज ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। सोफिया केनिन और ओन्स जबूर ने भी अपने – अपने मुकाबले जीते। जोकोविच ने भी अपने मुकाबले में जीत दर्ज की है। उनकी नजर अब 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर लगी है।

French Open 2024: फ्रेंच ओपन 2024 के पहले राउंड में ही राफेल नडाल हारकर बाहर हो गए है। राफेल नडाल ने 14 बार इस ग्रैंड स्लैम को जीता है। राफेल नडाल को केवल चौथी बार ही फ्रेंच ओपन में हार मिली है। अब माना यह जा रहा है कि यह नडाल के करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम भी है।