Wimbledon: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। स्पेनिश स्टार ने सेमीफाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) से हराकर गातार तीसरी बार विंबलडन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल हुए हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अल्कारेज :-
इस मौजूदा समय में स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी अल्कारेज काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसके चलते हुए उन्होंने पहली सर्विस प्वाइंट से 88 फीसदी अंक हासिल किए। लेकिन दो घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में कई बार उनको संघर्ष भी करना पड़ा। इसके चलते हुए फ्रिट्ज ने अल्कारेज को दूसरे सेट में पछाड़ा, लेकिन कार्लोस अल्कारेज ने शानदार वापसी की और मुकाबला अपने नाम किया।

इसके बाद अल्कारेज ने कहा कि, “टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ खेलना हमेशा की तरह यह भी वाकई मुश्किल था। उस समय हालात और भी मुश्किल थे। वहीं आज तो बहुत गर्मी थी। इसके अलावा आज मैंने जो कुछ भी किया, उससे मैं बहुत खुश हूं। इस दौरान मैंने अपनी घबराहट पर काबू पा लिया था। क्यूंकि यहां सेमीफाइनल में खेलना आसान नहीं है। वहीं जिस तरह से मैं शांत रहा और स्पष्ट रूप से सोचा उस पर मुझे बहुत गर्व है।
खिताबी हैट्रिक लगाने से एक जीत दूर :-
इसके चलते हुए स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्कारेज ने विंबलडन में अपना लगातार 20वां मुकाबला जीता है। जबकि वह छठी बार फाइनल में पहुंचे हैं। इसके अलावा वह विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से एक जीत दूर हैं। अब अल्कारेज के सामने विंबलडन फाइनल में विश्व नंबर एक यानिक सिनर होंगे।

इसके अलावा पिछले महीने अल्कारेज ने सिनर को पांच घंटे 29 मिनट तक चले फाइनल में हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। इसके अलावा अल्कारेज अब जोकोविच की चुनौती से भी पार पा चुके हैं। क्यूंकि उन्होंने अल्कारेज को दो बार विंबलडन के फाइनल में हराया है। इस समय एटीपी हेड टू हेड रिकॉर्ड में वह जोकोविच से 3-5 से पीछे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

