French Open 2026: इस समय काफी शानदार लय में चल रहीं मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्यूंकि यूक्रेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में एलिना स्वितोलिना को हरा दिया है। इसके चलते हुए अब कोस्त्युक महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके चलते हुए अब फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उनका सामना रूस की मीरा आंद्रिवा से होगा।
फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची मार्ता कोस्त्युक :-
इस समय काफी शानदार लय में चल रहीं मार्ता कोस्त्युक ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में उनका सामना रूस की युवा खिलाड़ी मीरा आंद्रिवा से होने वाला है। इसके अलावा बीते दिन मंगलवार को खेले गए अपने क्वार्टर फाइनल मैच में कोस्त्युक ने हमवतनल एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-2 से हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

इसके अलावा रूस की युवा महिला खिलाड़ी आंद्रिवा ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की अनुभवी खिलाड़ी सोराना सिर्स्टिया को 6-0, 6-3 से एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। इसके अलावा इस बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में 17 साल के लंबे अंतराल के बाद पहुंची 36 वर्षीय सिर्स्टिया शुरुआत से ही अपनी लय को हासिल नहीं कर पाई थी। जबकि आंद्रिवा की सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स और आक्रामक नेट प्ले के सामने उनकी एक नहीं चल पाई।
क्ले कोर्ट पर शानदार है कोस्त्युक का रिकॉर्ड :-
इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की मुखर समर्थक कोस्त्युक का टूर स्तर पर आंद्रिवा के खिलाफ 2-0 का रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल जीत दर्ज करने के कोस्त्युक ने कहा है कि, “यूक्रेन, विशेषकर कीव में एक बार फिर बेहद कठिन रात गुजरी है। कई लोगों की जान गई है।”

इस मैच में सातवीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी की कोशिश जरूर की थी। लेकिन निर्णायक सेट के महत्वपूर्ण अंकों पर 15वीं वरीय कोस्त्युक अधिक प्रभावी रहीं। वहीं इस जीत के साथ कोस्त्युक का क्ले कोर्ट पर साल 2026 का रिकॉर्ड 17-0 हो गया है।
कोस्त्युक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि :-
यूक्रेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी मार्ता कोस्त्युक 1968 के बाद से फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यूक्रेन की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। इसके अलावा स्वितोलिना अन्य तीनों ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल खेल चुकी हैं। लेकिन फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में छठी बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई हैं।इसके अलावा रुसी खिलाड़ी आंद्रिवा दो वर्ष के अंतराल के बाद दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

वहीं इस बीच अब यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ युद्धकालीन परिस्थितियों में खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि, “मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है। मैं केवल उस गेंद पर ध्यान देती हूं जो मेरी ओर आ रही होती है। मेरा पूरा ध्यान अपने खेल और रणनीति पर रहता है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







