French Open 2026: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन 2026 के दूसरे दौर में जगह बना ली है। क्यूंकि फ्रेंच ओपन 2026 के पहले दौर में उन्होंने बेंजामिन बोंजी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब उनका दूसरे दौर में सामना चेक खिलाड़ी टॉमस माचाक से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने पहले दौर में जिजू बर्ग्स को हराया है।

फ्रेंच ओपन 2026 के दूसरे दौर में पहुंचे ज्वेरेव :-

जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन 2026 के दूसरे दौर में जगह बना ली है। क्यूंकि बीते दिन रविवार को खेले गए अपने पहले मैच में जर्मनी के इस स्टार खिलाड़ी ने फ्रांस के बेंजामिन बोंजी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हरा दिया है। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच दो घंटे आठ मिनट तक चला था।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इसके चलते हुए जर्मनी के स्टार खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पूरे मैच के दौरान बेसलाइन से अपने खेल पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा था। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने अपनी मजबूत सर्विस और लगातार सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स के जरिए बोंजी पर लगातार दबाव बनाए रखा था। इसके चलते हुए ही उन्होंने इस मैच में मिले 10 ब्रेक प्वाइंट मौकों में से 5 को भुनाया था। जबकि इस बीच उनको खुद केवल दो ब्रेक प्वाइंट्स का सामना करना पड़ा था।

ज्वेरेव का का रहा है रोलां गैरो में शानदार रिकॉर्ड :-

इसके अलावा पेरिस के क्ले कोर्ट पर खेलते हुए ज्वेरेव का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। क्यूंकि पिछले पांच फ्रेंच ओपन अभियानों में वह यहां पर एक बार फाइनल, तीन बार सेमीफाइनल और एक बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं। जबकि साल 2017 के बाद से वह कभी भी रोलां गैरो में चौथे दौर से पहले बाहर नहीं हुए हैं।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

इसके अलावा इस 29 वर्षीय स्टार जर्मन टेनिस खिलाड़ी ने इस क्ले-कोर्ट सीजन में भी अपनी शानदार निरंतरता दिखाई है। क्यूंकि इस बार वह मैड्रिड ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा वह मोंटे-कार्लो और म्यूनिख टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच भी खेले थे। इसके अलावा इस बार इंडियन वेल्स और मियामी जैसे हार्ड कोर्ट एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में भी उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। था

दूसरे दौर में टॉमस माचाक से होगा ज्वेरेव का सामना :-

इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना चेक गणराज्य के टॉमस माचाक से होने वाला है। इसके अलावा माचाक ने अपने पहले दौर के मुकाबले में बेल्जियम के टेनिस खिलाड़ी जिजू बर्ग्स को 6-4, 6-4, 6-3 से हराया है। जबकि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पिछली भिड़ंत पेरिस ओलंपिक में हुई थी। तब उस मैच में ज्वेरेव ने जीत हासिल की थी।

Alexander Zverev
Alexander Zverev

जानें अन्य मुकाबलों के नतीजे :- इसके अलावा 21वीं वरीयता प्राप्त एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने शानदार वापसी करते हुए दामिर जुमहर को पांच सेटों में 6-7(3), 6-3, 2-6, 7-5, 6-3 से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब उनका अगला मैच अर्जेंटीना के थियागो अगस्टिन तिरान्ते से होने वाला है। जबकि 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कैरेन खाचानोव ने फ्रांस के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर गेया को 6-3, 7-6(3), 6-0 से हराया है। इसके बाद अब उनका अगला मैच अर्जेंटीना के मार्को ट्रुंगेल्लिति से होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version