China Open 2025: अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी और फ्रेंच ओपन चैंपियन कोको गॉफ ने बीते रविवार को लेला फर्नांडीज को तीन सेट में हराकर चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में मौजूदा चैंपियन गॉफ ने अपना दूसरा सेट गंवाने के बावजूद फर्नांडीज को 6-4, 4-6, 7-5 से हरा दिया है।
इस मैच में अपना दूसरा सेट गंवाने के बाद गॉफ ने तीसरे और निर्णायक सेट के 12वें गेम में अपनी विरोधी खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर जीत दर्ज की है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब उनका इस डब्ल्यूटीए 1000 सीरीज टूर्नामेंट के अगले दौर में 16वें नंबर की खिलाड़ी बेलिंडा बेनसिच और ऑस्ट्रेलिया की प्रिसकिला होन के बीच होने वाले मैच के विजेता से मैच होगा।

इस टूर्नामेंट में इससे पहले एक अन्य टेनिस खिलाड़ी इवा लिस ने 10वें नंबर की खिलाड़ी एलेना रिबाकिना को 6-3, 1-6, 6-4 से हरा दिया है। जबकि अमेरिका की मैकार्टनी केसलर ने बारबरा क्रेसिकोवा के खिलाफ मैच से तब हटने का ऑफिसला किया था था जब वह क्रेसिकोवा के खिलाफ 1-6, 7-5, 3-0 के स्कोर पर थी।

इसके अलावा इस महिला टूर्नामेंट के साथ चल रहे एटीपी 500 पुरुष टूर्नामेंट में लोरेंजो मुसेटी ने अनुभवी एड्रियन मनारिनो को दूसरे दौर के मुकाबले में 6-3, 6-3 से हरा दिया है। इसके बाद लोरेंजो मुसेटी अगले मैच में लर्नर टिएन से मुकाबला खेलने वाले हैं। क्यूंकि उन्होंने फ्लावियो कोबोली को 6-3, 6-2 से हरा दिया है।
कोको गॉफ की उपलब्धियां :-
अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ़ की प्रमुख उपलब्धियों में साल 2023 यूएस ओपन और साल 2025 फ्रेंच ओपन में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना है। इसके अलावा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) में एकल में विश्व नंबर 2 और युगल में विश्व नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करनाभी उनकी एक उपलब्धि है। इसके अलावा उन्होंने अपने ही देश की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स जैसी दिग्गज को हराया था, यह भी उनकी एक बड़ी उपलब्धि है।

ग्रैंड स्लैम खिताब :- 19 साल की उम्र में उम्र में ही उन्होंने साल 2023 में यूएस ओपन का खिताब जीत लिया था। इसके चलते हुए यह उनकी एक बड़ी अमेरिकी किशोरी के तौर पर तीसरी उपलब्धि थी। जबकि साल 2025 में उन्होंने फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर अपने टेनिस करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता था।







