Friday, February 13

Billie Jean King Cup Tennis: भारत ने युवा टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भामिदीपती और वैदेही चौधरी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चीनी ताइपे को हरा दिया है। भारत ने बिली जीन किंग कप टेनिस टूर्नामेंट में लगातार अपने तीसरे मैच को जीत लिया है। इस जीत के चलते हुए भारत अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं भारत की वैदेही चौधरी ने फेंग एन लिन को हराकर दो मैचों में अपनी दूसरी जीत भी दर्ज की है।

भारत ने जीता अपना लगातार तीसरा मैच :-

Shrivalli Bhamidipati
Shrivalli Bhamidipati

भारत ने युवा टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भामिदीपती और वैदेही चौधरी के शानदार प्रदर्शन के चलते हुए चीनी ताइपे को 2-1 से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। इसके चलते हुए भारत ने शुक्रवार को यहां बिली जीन किंग कप एशिया-ओशनिया ग्रुप एक में प्ले-ऑफ स्थान की ओर एक बड़ा कदम भी बढ़ा दिया है।

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत :-

Shrivalli Bhamidipati
Shrivalli Bhamidipati

भारत अपनी इस तीसरी लगातार जीत के चलते हुए अब अंक तालिका में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस मैच में भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी वैदेही ने चीनी ताइपे की फेंग एन लिन को हराकर दो मैचों में अपनी दूसरी जीत भी दर्ज कर ली है। भारत की वैदेही ने दो घंटे नौ मिनट तक चले मैच में 6-2, 5-7, 6-4 से जीत दर्ज कर मेजबान टीम भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

Shrivalli Bhamidipati
Shrivalli Bhamidipati

जबकि दूसरे मैच में भारत की श्रीवल्ली ने भी इस टूर्नामेंट में अपना बेहतरीन रिकॉर्ड कायम रखा और दुनिया की 207वीं रैंकिंग वाली जोआना गारलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इस समय 304वीं रैंकिंग वाली भारत की श्रीवल्ली ने दो घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6-2, 7-6 (7-3) के स्कोर के साथ जीत हासिल की थी।

Shrivalli Bhamidipati
Shrivalli Bhamidipati

इसके अलावा कल दिन के अंतिम मैच में चीनी ताइपे की युगल जोड़ी यी त्सेन चो और फैंग-हसीन वू ने सुपर टाई-ब्रेक में एक घंटे 31 मिनट तक चले मैच में भारत की अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी को 2-6, 6-4, 6-10 से हराया था। इसके बाद अब भारत आज कोरिया गणराज्य के खिलाफ जीत के साथ अपने क्वालीफिकेशन स्थान को पक्का करना चाहेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version