Tuesday, February 17

साल 2023 में पड़ोसी देश पाकिस्तान के इस्लामाबाद में डेविस कप के प्ले ऑफ मुकाबले खेले जाने हैं। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तीन और चार फरवरी को मुकाबला होना है। भारत ने इसके लिए छह सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। भारतीय टीम में रामनाथन, एन श्रीराम बालाजी, युकी भांबरी, निकी कालियांदा पूनाचा, साकेत माइनेनी और दिग्विजय प्रताप सिंह शामिल हैं। बता दें कि इसमें दिग्विजय प्रताप सिंह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं।

माना जा रहा है कि रामनाथन और पूचाना एकल मैच खेल सकते हैं जबि बालाजी, युकी और माइनेनी इनमें से दो खिलाड़ियों को युगल मैच के लिए चुना जा सकता हैं। इसके अलावा कप्तानी की जिम्मेदारी गैर खिलाड़ी रोहित राजपाल के हाथों में होगी दूसरी तरफ जीशान अली टीम के लिए कोच की भूमिका जीशान अली निभाने वाले हैं। इसके अलावा कोच की जिम्मेदारी होने वाली हैं।


इन सब बातों की जानकारी अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने उनकी प्रेस रिलीज के जरिए दी। इसकी अध्यक्षता नंदन बल ने की। उनके अलावा बलराम सिंह, मुस्तफा घोष, साई जयलक्ष्मी, राजपाल, जीशान और अनील धूपर शामिल थे।

ये भी पढ़ें: IPL कैसे बनी सबसे महंगी क्रिकेट लीग, जानिए क्या है कमाई का जरिया

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version