Sunday, March 22

डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन Jannik Sinner ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में घरेलू खिलाड़ी Alex de Minaur को हराकर Australian Open 2025 Semi-Final में जगह बना ली है।

जैनिक सिनर ने मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरीना में ऑस्ट्रेलिया के फेवरेट एलेक्स डी मिनौर को 6-3, 6-2, 6-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनकी नजरें सेमीफाइनल में जीत हासिल करके अपने ख़िताब को डिफेंड करने पर होगी।

Jannik Sinner Qualifies Into The Australian Open 2025 Semi-Final
Jannik Sinner Qualifies Into The Australian Open 2025 Semi-Final

यदि सिनर सेमीफाइनल मुकाबला जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह फाइनल में नोवाक जोकोविच या एलेक्जेंडर जेवरेव में से किसी एक से भिड़ेंगे। जोकोविच ने कार्लोस अल्काराज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जहाँ उनका मुकाबला जेवरेव से होगा, जो यूएसए के टॉमी पॉल को हराकर यहाँ पहुँचे हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले में Ben Shelton से भिड़ेंगे जैनिक सिनर

Ben Shelton and Jannik Sinner
Ben Shelton and Jannik Sinner

वर्तमान समय में एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद 23 वर्षीय जैनिक सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में यूएसए के 22 वर्षीय स्टार बेन शेल्टन  से भिड़ेंगे। बेन शेल्टन ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लोरेंजो सोनेगो पर 6-4, 7-5, 4-6, 7-6 (4) की जीत के साथ अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर ने अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले राउंड में चिली के निकोलस जैरी को, दूसरे राउंड में ऑस्ट्रेलिया के ट्रिस्टन स्कूलकेट को, तीसरे राउंड में यूएसए के मार्कोस गिरोन को, चौथे राउंड (राउंड ऑफ 16) में डेनमार्क के होल्गर रूण को और क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को हराया है।

दूसरी ओर, बेन शेल्टन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में पहले राउंड में अपने हमवतन ब्रैंडन नाकाशिमा को, दूसरे राउंड में स्पेन के पाब्लो कैरेनो बुस्ता को, तीसरे राउंड में इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को और क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को हराया है। उन्हें चौथे राउंड (राउंड ऑफ 16) में फ्रांस के गेल मोनफिल्स द्वारा बीच में मैच छोड़ने के चलते वॉकओवर दिया गया था, जिसके बाद वह क्वार्टर फाइनल में पहुँचे थे।

जैनिक सिनर बनाम बेन शेल्टन हेड टू हेड – Jannik Sinner vs Ben Shelton Head To Head:

Jannik Sinner vs Ben Shelton Head To Head
Jannik Sinner vs Ben Shelton Head To Head

बेन शेल्टन और जैनिक सिनर अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर में एक-दूसरे के खिलाफ पांच मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान, सिनर को चार मुकाबलों में और शेल्टन को एक मुकाबले में जीत हासिल हुई है।

आखिरी बार दोनों खिलाड़ी अक्टूबर 2024 में संघाई मास्टर्स के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हुए थे, जिसमें इतालवी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालाँकि, उन्होंने उस मुकाबले में 6-4, 7-6(1) से जीत हासिल की थी।

जब शेल्टन ने अपने करियर में जैनिक सिनर के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था, तो उसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा, उन्हें बाद के सभी चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होने जा रहे हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version