Naomi Osaka Withdrawn From The 2024 Billie Jean King Cup Finals: जापान की बेहतरीन महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने 2024 बिली जीन किंग कप फाइनल्स (2024 Billie Jean King Cup Finals) से अपना नाम वापस लेने के फैसला किया है। इसी के साथ, उन्होंने प्रभावी रूप से अपना सीज़न समाप्त कर लिया है। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी इस महीने की शुरूआत में चाइना ओपन के बीच से ही अपना नाम वापस ले लिया था।
बता दें कि, नाओमी ओसाका इस महीने की शुरुआत में चाइना ओपन 2024 में राउंड ऑफ 16 के मैच में फाइनल चैंपियन कोको गौफ के खिलाफ मैच से हटने के बाद से ही कोर्ट से बाहर हैं। उन्होंने ओसाका में जापान ओपन और इस सप्ताह टोक्यो में होने वाले पैन पैसिफिक ओपन 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। यदि वह 2024 बिली जीन किंग कप फाइनल्स में हिस्सा लेतीं, तो वह उनके 2024 सीजन का अंतिम शेड्यूल होता।
पीठ की चोट के चलते नाओमी ओसाका ने 2024 Billie Jean King Cup Finals से वापस लिया अपना नाम

हाल ही में, नाओमी ओसाका को अपनी पीठ की चोट (उभरी हुई डिस्क) का पता चला, जिसके बाद उन्होंने 21 अक्टूबर से टोक्यो में शुरू होने वाले एटीपी 500 टूर्नामेंट टोरे पैन पैसिफिक ओपन 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद, उन्होंने चोट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अब 13 नवम्बर से शुरू होने वाले 2024 बिली जीन किंग कप फाइनल्स से अपना नाम वापस ले लिया है।
इसका मतलब है कि, चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका अगले महीने मालागा में होने वाले बिली जीन किंग कप फाइनल में भी जापान का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगी, जहां क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना रोमानिया से होगा।
ओसाका ने बीजिंग में राउंड ऑफ 16 में कोको गॉफ का सामना करने के बाद संन्यास लेने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। बाद में उन्होंने खुलासा किया था कि, अभ्यास के दौरान उनकी पीठ में दर्द होने के कारण वह कोर्ट पर नहीं उतर पाई थीं। वह इस साल कोर्ट में उनकी आखिरी उपस्थिति थी, क्योंकि ओसाका अब बीजेके कप फाइनल्स में नहीं खेलेंगी।
Naomi Osaka ने टोक्यो में संवाददाताओं से कहा:
मैंने इस साल बहुत सारे टूर्नामेंट खेले हैं, इसलिए यह निश्चित रूप से सबसे कठिन निर्णय था कि मैं यह न खेलूं और जाहिर तौर पर बीजेके न खेलूं।
मैंने वास्तव में इसका भरपूर आनंद लिया और मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरे विकास में इससे मदद मिली।

अपनी चोटों की गंभीरता के बारे में बताते हुए वर्ल्ड नंबर 56 खिलाड़ी ने कहा:
मुझे लगा कि मेरी पीठ में खिंचाव आ गया है, लेकिन मैंने बीजिंग में एमआरआई कराया और उन्होंने (डॉक्टर्स ने) कहा कि मेरी पीठ में डिस्क उभर गई है और पेट की मांसपेशियां भी फट गई हैं।
मैं यहां खेलने के लिए लॉस एंजिल्स में अभ्यास कर रही थी, लेकिन फिर मैंने एक और एमआरआई कराया और उसमें पता चला कि मेरी चोट अभी भी सही नहीं हुई है।
इसका मतलब है कि, ओसाका के 2024 सीज़न में वापसी का इंतजार अब समाप्त हो गया है। जापानी टेनिस स्टार पिछले साल गर्मियों में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद जनवरी में 15 महीने के ब्रेक के बाद लौटी थीं। अब वह अगले सीजन महत्वपूर्ण मुकाबलों में खेलती हुई नजर आएंगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें।
इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







