Friday, February 13

सर्बिया की राष्ट्रीय टीम के कोच विक्टर ट्रोइकी ने डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए सबसे मजबूत टीम की घोषणा की, जिसमें Novak Djokovic का नाम भी शामिल है।

डेविस कप 2025 में सर्बिया और डेनमार्क का मुकाबला 31 जनवरी और 01 फरवरी को कोपेनहेगन में खेला जाएगा। यह इटली में F8 डेविस कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफिकेशन का पहला राउंड होगा।

सर्बिया की टीम में जोकोविच के अलावा, मियोमिर केकमानोविक, दुसान लाजोविक, लास्लो जेरे और हमाद मेडजेदोविक जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

बता दें कि, नोवाक जोकोविच वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं और अपने रिकॉर्ड तोड़ 25वें ग्रैंड स्लैम जीतने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इससे पहले उन्हें ब्रिसबेन इंटरनेशनल के क्वार्टरफाइनल में हार झेलकर बाहर होना पड़ा था।

हालाँकि, जोकोविच अब भी सर्बियाई खिलाड़ियों में सबसे अच्छे रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। इसीलिए, डेनमार्क के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में उन पर काफी दारोमदार होगा। इसीलिए, ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

कोच विक्टर ट्रोइकी ने टीम की घोषणा करते हुए कहा, “हमारे टेनिस खिलाड़ियों के साथ समझौते में, हम सबसे मजबूत टीम का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, जिसका नेतृत्व नोवाक जोकोविच करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में सीज़न का पहला ग्रैंड स्लैम भी सभी के लिए आगे है और हम उन परिणामों को देखने का इंतजार कर रहे हैं जो वे हासिल करेंगे। टूर्नामेंट और उसके मुताबिक मुकाबले से पहले ही कुछ बदलाव संभव हैं।

उन्होंने आगे कहा, “योजना सबसे मजबूत टीम के साथ जाने की है और किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हमेशा उच्चतम संभव उम्मीदें रखने की है। अब डेनमार्क के खिलाफ भी वैसा ही है। हम सभी ऑस्ट्रेलिया से यूरोप, कोपेनहेगन तक एक साथ आएंगे।”

डेविस कप मुकाबले में डेनमार्क की टीम के लिए एटीपी रैंकिंग में 13वें स्थान पर मौजूद होल्गर रूण भी खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा, इस टीम में एल्मर मोलर (157), अगस्त होल्मग्रेन (199) जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा, बाकी के सिंगल्स खिलाड़ी 695वें स्थान से नीचे की रैंकिंग वाले हैं। इसके अलावा, डबल्स में जोहान्स इंगिल्डसन उनके सबसे टॉप खिलाड़ी हैं, जिनकी रैंकिंग 132वीं है।

यह माना जा रहा है कि, डेनमार्क और सर्बिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में नोवाक जोकोविच का सामना होल्गर रूण से हो सकता है। जोकोविच की विरासत और पिछले एक साल से उनके खराब फॉर्म को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version