Thursday, February 19

Novak Djokovic ब्रिस्बेन में अपने 25वें ग्रैंड स्लैम टाइटल के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

Novak Djokovic Australian Open 2025: सर्बियाई सुपरस्टार नोवाक जोकोविच 12 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ 2025 सीजन की शुरुआत करेंगे। वह ब्रिसबेन में अपने 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आएँगे। वह इसके लिए पूर्व ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं।

37 वर्षीय खिलाड़ी 2024 के सीजन में कोई भी ग्रैंड स्लैम टाइटल नहीं जीत सके थे, लेकिन वह इस सीजन 25वें ग्रैंड स्लैम टाइटल को हासिल करने का लक्ष्य बना रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

“मैं ऑस्ट्रलियाई फैंस से मिलने वाले अविश्वसनीय समर्थन का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूँ” – नोवाक जोकोविच

जोकोविच ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऑस्ट्रेलियाई फैंस द्वारा उनको मिलने वाले समर्थन का अनुभव करने के लिए उत्सुकता जाहिर की। साथ ही, उन्होंने इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए भी कहा।

जोकोविच ने कहा:

मैं ब्रिसबेन इंटरनेशनल में अपना ऑस्ट्रेलियाई पदार्पण करने और पैट राफ्टर एरिना में दोबारा प्रतिस्पर्धा करने के लिए उत्साहित हूं।

मैं ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों से मिलने वाले अविश्वसनीय समर्थन का अनुभव करने और इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए उत्सुक हूं।

बता दें कि, यदि जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत जाते हैं, तो वह उनके करियर का 100वां खिताब होगा। इसी के साथ, वह ओपन एरा में जिमी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

जोकोविच को इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में चैंपियन जैनिक सिनर ने हराया था और वे कोई अन्य कोई प्रमुख खिताब जीतने में असफल रहे, जिसके चलते वह मार्गरेट कोर्ट के साथ 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल के रिकॉर्ड के साथ बराबरी पर आ गए।

मेलबर्न में कोर्ट से आगे निकलने के लिए उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी और अब संन्यास ले चुके एंडी मरे के साथ मिलकर काम किया है।

ब्रिसबेन टूर्नामेंट से आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस की प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी भी होगी, जिन्होंने घुटने, पैर और कलाई की चोटों के कारण दो वर्षों में सिर्फ एक एटीपी टूर एकल मैच खेला है। ब्रिस्बेन में अपना साल शुरू करने वाले अन्य पुरुष खिलाड़ियों में ग्रिगोर दिमित्रोव, होल्गर रूण, फ्रांसेस तियाफो और माटेओ बेरेटिनी शामिल हैं।

आर्यना सबालेंका और जेसिका पेगुला जैसी महिला खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से करेंगी साल की शुरुआत

मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला चैंपियन और विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह भी अपना सत्र क्वींसलैंड टेनिस सेंटर से शुरू करेंगी। इस टूर्नामेंट में जेसिका पेगुला, एम्मा नवारो और डारिया कसाटकिना सहित तीन अन्य शीर्ष-10 खिलाड़ी भी खेलेंगी, साथ ही पूर्व ब्रिस्बेन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका भी यहाँ खेलते हुए नजर आएंगी।

कई अन्य खिलाड़ियों ने सिडनी और पर्थ में मिक्स्ड टीम यूनाइटेड कप से अपने साल की शुरुआत करने का विकल्प चुना है, जिनमें महिलाओं में विश्व की नंबर दो खिलाड़ी इगा स्वियाटेक, कोको गौफ और जास्मिन पाओलिनी शामिल हैं।

पुरुषों में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज़ेवेरेव और चौथे नंबर के टेलर फ्रिट्ज़ ने भी यूनाइटेड कप के लिए साइन किया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version